{"_id":"68d20a8c7bfd69246608b280","slug":"jalore-raniwada-mla-ratan-dewasi-made-a-big-allegation-of-threatening-the-family-jalore-news-c-1-1-noi1335-3437300-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore News: विधायक रतन देवासी को जान से मारने की धमकी, पूर्व मंत्री और बेटे पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News: विधायक रतन देवासी को जान से मारने की धमकी, पूर्व मंत्री और बेटे पर लगाया आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
Published by: जालौर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 10:23 AM IST
विज्ञापन
सार
देवासी ने साफ कहा कि अब उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे जल्द ही पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत करेंगे और मीडिया के सामने विस्तार से खुलासा करेंगे।
रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले की रानीवाड़ा विधानसभा से विधायक रतन देवासी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर राजनीति में भूचाल ला दिया है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार में मंत्री रहे एक नेता और उनके बेटे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्षों से उनके परिवार को धमकियां दी जा रही हैं और अब सीधे तौर पर जान का खतरा उत्पन्न हो गया है।
विधायक रतन देवासी ने पोस्ट में लिखा है “क्या यह आपके परिवार की सुरक्षा का सही समय है? वर्षों से मेरे परिवार को पिछली सरकार के एक पूर्व मंत्री, उनके बेटे और कई अधिकारियों से धमकियां मिल रही हैं। वे कथित तौर पर जालौर, सिरोही के कुछ लोगों और सुंधा माता मंदिर के न्यासियों के सहयोग से मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। समाज के कमजोर वर्ग, नशामुक्त समाज और अन्य मुद्दों के लिए मेरी लड़ाई जारी रहेगी। समय बताएगा। ज़्यादा समय नहीं, लेकिन एक दिन बाद बात करूंगा।”
इस पोस्ट के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। स्थानीय स्तर पर इसे कांग्रेस के एक वरिष्ठ पूर्व मंत्री और उनके परिवार पर सीधा आरोप माना जा रहा है।
जब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर विधायक देवासी से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि वे इस समय राजस्थान से बाहर हैं। उन्होंने पुष्टि की कि धमकियां मिली हैं और यह लड़ाई अब खुलकर लड़ी जाएगी। देवासी ने साफ कहा कि वे जल्द ही जिला पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे, पूरे मामले की जानकारी देंगे और मीडिया के सामने भी विस्तार से खुलासा करेंगे।
यह भी पढ़ें- महारानी फार्म पुलिया शुरू- एक लाख से ज्यादा वाहन चालकों को 5 किमी लंबे चक्कर से मुक्ति
फिलहाल विपक्षी खेमे में इस पोस्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक हलकों में इसे पूर्ववर्ती सरकार की कार्यशैली से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि जिस पूर्व मंत्री और उनके बेटे पर आरोप लगाए गए हैं, उनकी ओर से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अगर विधायक देवासी अपने दावों के समर्थन में सबूत पेश करते हैं तो यह मामला जिले की राजनीति के साथ-साथ प्रदेश की राजनीति में भी बड़ा मुद्दा बन सकता है। अब सबकी निगाहें देवासी के अगले कदम और पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
Trending Videos