{"_id":"6894592bbd6dc5845406cfed","slug":"jalore-sunita-choudhary-created-history-by-winning-gold-medal-in-wushu-competition-in-georgia-jalore-news-c-1-1-noi1335-3257709-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: जालोर की बेटी सुनीता चौधरी ने रचा इतिहास, जॉर्जिया में वुशू प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: जालोर की बेटी सुनीता चौधरी ने रचा इतिहास, जॉर्जिया में वुशू प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल
Thu, 07 Aug 2025 04:01 PM IST
जालौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
Published by: जालौर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 04:01 PM IST
सार
सुनीता की इस शानदार उपलब्धि से जिले में उत्साह की लहर है। जिला वुशू संघ, खेल संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें बधाइयां दी हैं। उल्लेखनीय है कि अगस्त में यह राजस्थान की दूसरी बड़ी खेल उपलब्धि है। भीलवाड़ा की अश्विनी बिश्नोई ने अंडर-17 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
जॉर्जिया में वुशू प्रतियोगिता में जालौर की सुनीता चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले की बेटी सुनीता चौधरी ने जॉर्जिया के बटूमी शहर में आयोजित बटूमी इंटरनेशनल ओपन वुशू प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। प्रतियोगिता 1 से 6 अगस्त तक आयोजित हुई, जिसमें सुनीता ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेते हुए बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसमें सुनीता ने 70 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लिया प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब भी अपने नाम किया। जिला वुशू संघ के महासचिव कन्हैयालाल मिश्रा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत की ओर से कुल 16 खिलाड़ियों का चयन हुआ था, जिनमें राजस्थान से एकमात्र खिलाड़ी सुनीता चौधरी थीं।
जिला वुशू संघ के महासचिव कन्हैयालाल मिश्रा ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की ओर से 16 खिलाड़ियों का चयन हुआ था, जिनमें राजस्थान से केवल सुनीता ही शामिल थीं। सुनीता की इस उपलब्धि पर जिलेभर में खुशी की लहर है और विभिन्न खेल संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें बधाइयां दीं।
यह वुशू खेल में जालोर जिले के इतिहास का पहला स्वर्ण पदक है, जिससे जिले का मान बढ़ा है। खास बात यह है कि अगस्त माह में राजस्थान को यह दूसरी बड़ी उपलब्धि मिली है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भीलवाड़ा की अश्विनी बिश्नोई ने अंडर-17 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया था।