{"_id":"664f5506078ed984f304c3b9","slug":"police-clamp-down-on-illegal-drug-trafficking-in-jalore-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore: अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 6 किलो 870 ग्राम अवैध मादक पदार्थ किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore: अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 6 किलो 870 ग्राम अवैध मादक पदार्थ किया बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 23 May 2024 08:09 PM IST
विज्ञापन
सार
Jalore Crime: सांचौर पुलिस और नारकोटिक्स विभाग टीम ने नशे के कारोबार पर की बड़ी कार्रवाई की है। करीब 14 करोड़ की 6 किलो 870 ग्राम अवैध मादक पदार्थ कोडिन व 17.50 ग्राम स्मैक की बरामद है। इसके साथ ही एक लग्जरी कार को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सांचौर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस की ओर से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। लगातार अभियान चलाकर तस्करों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई को अंजाम दे रही है। सांचौर पुलिस व नारकोटिक्स विभाग टीम जोधपुर में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 14 करोड़ की 6 किलो 870 ग्राम अवैध मादक पदार्थ कोडिन और 17.50 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की है।
Trending Videos
इसके अलावा तस्करी में लिप्त एक लग्जरी कर को भी पुलिस की ओर से जब्त कर एक आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जालौर जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर के ने बताया कि सांचौर पुलिस की ओर से मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के सांचौर जिला पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जोधपुर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एवं सांचौर थाना पुलिस जिला स्पेशल टीम की ओर से संयुक्त कार्रवाई करते हुए सूचना के आधार पर आरोपी सुरेश कुमार पुत्र हरिराम बिश्नोई निवासी कांटोल के घर पर दबिश दी गई। जिसमें पुलिस की ओर से अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांचौर एसपी हरिशंकर ने बताया कि पुलिस द्वारा नशे के कारोबार और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष जिले भर में अभियान चलाया जा रहे हैं, जिसके तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जोधपुर और पुलिस और जिला स्पेशल टीम द्वारा मिले इनपुट के आधार पर एक मकान में दबीश दी गई, जिसकी तलाशी के दौरान 6 किलो 870 ग्राम मादक पदार्थ कोडिन बरामद की गई।
जोधपुर में भी कार्रवाई
शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने 14 किलो गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि अशोक नगर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में ढाणा विश्रोईयान झंवर हाल वितराग सिटी के सामने अशोक विहार निवासी गणपत पुत्र पप्पाराम विश्रोई को गिरफ्तार कर उससे 14 किलो गांजा बरामद किया गया है। आरोपी गांजा किससे लेकर आया इस बारे में पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।