सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Domestic dispute turns fatal Wife injured after shovel attack dies during treatment, husband absconding

Jhalawar Crime: फावड़े से हमले के बाद घायल पत्नी की इलाज के दौरान मौत, पति फरार; जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Sun, 01 Mar 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Jhalawar News: झालावाड़ की कालीदास कॉलोनी में घरेलू विवाद के दौरान पति द्वारा फावड़े से किए गए हमले में घायल पत्नी चंदाबाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पति रामकिशन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे फरार बताया है।

Domestic dispute turns fatal Wife injured after shovel attack dies during treatment, husband absconding
मृतका चंदाबाई - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

झालावाड़ शहर की कालीदास कॉलोनी में कुछ दिन पूर्व हुए घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसके बाद घायल महिला की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पति ने आपसी कहासुनी के दौरान घर में रखे फावड़े से पत्नी के सिर पर वार कर दिया था। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से आरोपी पति फरार बताया जा रहा है।

Trending Videos

 
पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला
पुलिस चौकी से हेड कांस्टेबल भीम सिंह के अनुसार चंदाबाई (40) पत्नी रामकिशन निवासी कालीदास कॉलोनी सायनाथपुरम झालावाड़ की रविवार को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
24 फरवरी की शाम को हुई थी कहासुनी
परिजनों ने बताया कि 24 फरवरी की शाम को पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। बताया गया कि पत्नी चंदा बाई ने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ रहने और शराब पीने के मामले में पति को टोका था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान पति रामकिशन ने पास में रखे फावड़े से पत्नी के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे घायल अवस्था में झालावाड़ सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा था।

पढ़ें- Rajasthan: बाड़मेर पुलिस लाइन की टांके में कूदा नव नियुक्त कॉन्स्टेबल, मौत; पास पड़े सुसाइस नोट में क्या मिला?
 
पहले मारपीट का मामला, अब हत्या की धाराएं
पुलिस के अनुसार घटना के बाद पहले परिजनों की ओर से बेटे ने पिता रामकिशन के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया गया था कि पिता शराब पीने का आदी है और पड़ोसी के साथ मिलकर शराब पीता है, जिसके बाद घर में झगड़ा करता है। पत्नी द्वारा टोके जाने पर उसने मारपीट की। महिला की मौत के बाद अब उसी मामले को हत्या की धाराओं में परिवर्तित कर दिया गया है।
 
परिवार पर टूटा संकट
मृतका के दो लड़के और एक लड़की हैं। परिजनों के अनुसार चंदाबाई घरों में साफ-सफाई का काम कर परिवार चलाने में सहयोग करती थी। अब उसकी मृत्यु और पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होने के बाद परिवार पर संकट गहरा गया है। घर की जिम्मेदारी तीनों बच्चों पर आ गई है और आरोपी पति की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed