सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Three killed in a road accident in Jhalawar rajasthan

Jhalawar News: नींद की झपकी बनी काल, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी; तीन की मौत, कई घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के झालावाड़ में मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक को नींद आने से वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि करीब 22 लोग घायल हो गए।

Three killed in a road accident in Jhalawar rajasthan
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार

जिले के घाटोली थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार करीब 22 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं तथा घायलों को अकलेरा अस्पताल पहुंचाया गया। सोमवार दोपहर तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया।


नींद की झपकी बनी हादसे की वजह
पुलिस के अनुसार, हादसा रात करीब एक बजे के बाद घाटोली थाना क्षेत्र के गुलखेड़ी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-52 स्थित पुलिया के निकट हुआ। भालता थाना क्षेत्र के देवरी मंदिर गांव के श्रद्धालु बूंदी जिले के प्रसिद्ध कमलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान चालक को नींद की झपकी आने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा और पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महिलाओं समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत
हादसे में राधीबाई (60) पत्नी प्रताप तंवर निवासी गोडाखेड़ा, घीसीबाई (70) पत्नी मांगीलाल तंवर निवासी देवरी मंदिर तथा पाचूलाल (27) तंवर पुत्र प्यारा तंवर निवासी रामपुरिया, थाना भालता की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन


गश्ती पुलिस की सतर्कता से घायलों को मिली मदद
यहां से गश्त करते हुए गुजर रहे कामखेड़ा के थानाधिकारी ने घाटोली पुलिस को हादसे की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को अकलेरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

गंभीर घायलों को किया गया रेफर
प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को निजी अस्पतालों और झालावाड़ रेफर किया गया। वर्तमान में छह घायल झालावाड़-झालरापाटन मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु रविवार शाम करीब 4 बजे धार्मिक यात्रा पर निकले थे और दर्शन कर रात में वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। सभी मृतक भालता थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी थे, जो एक साथ धार्मिक स्थल के लिए रवाना हुए थे।

ये भी पढ़ें: रात 10 बजे प्रिंस यादव को दी गई अंतिम विदाई, भाई रोशन आनंद ने दिया कंधा; CBI जांच की उठी मांग


पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए शव
पुलिस ने तीनों मृतकों के शव अकलेरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने इस मामले में चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed