फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Jhalawar News: Life Imprisonment for Woman Who Murdered 4-Year-Old for Silver Anklets

Jhalawar News: चांदी की कड़ियों के लालच में चार साल की मासूम को मौत के घाट उतारा, दोषी महिला को आजीवन कारावास

Thu, 06 Aug 2026 04:00 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2026 04:00 PM IST
सार

चार साल की मासूम की हत्या के मामले में अदालत ने दोषी महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अभियोजन के अनुसार आरोपी ने बच्ची के पैरों में पहनी चांदी की कड़ियां लूटने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।
 

विज्ञापन
Jhalawar News: Life Imprisonment for Woman Who Murdered 4-Year-Old for Silver Anklets
अदालत झालावाड़

विस्तार

चार वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या के बहुचर्चित मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक सुरोलिया ने दोषी महिला तरूणाबाई पत्नी रामकरण, निवासी गेहरपुरा, थाना भवानीमंडी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अभियोजन के अनुसार महिला ने मासूम के पैरों में पहनी चांदी की कड़ियां हड़पने के लिए उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


लोक अभियोजक नरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि 8 मई 2022 को भवानीमंडी थाना क्षेत्र निवासी लक्ष्मीनारायण मेहर ने अपनी चार वर्षीय बेटी चंचल के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवार में 9 मई को शादी समारोह था। शादी की खरीदारी के लिए परिजन भवानीमंडी गए हुए थे, जबकि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। दोपहर करीब तीन बजे वह अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur News: शुभम रेवाड़ के हाल जानने SMS पहुंचे डोटासरा और टीकाराम जूली, कहा- जायज मांगों पर निर्णय ले सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पड़ोस में रहने वाली तरूणाबाई को हिरासत में लिया। पूछताछ और जांच में सामने आया कि आरोपी ने बच्ची की हत्या कर उसके पैरों में पहनी चांदी की दो कड़ियां निकाल ली थीं। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दोनों चांदी की कड़ियां भी बरामद कर लीं और जांच पूरी होने के बाद न्यायालय में आरोप-पत्र प्रस्तुत किया।

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत के समक्ष 24 गवाहों के बयान और 48 दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए। सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने आरोपी तरूणाबाई को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास तथा 20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed