सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Horrific Road Accident in Jhunjhunu Car Overturns While Trying to Save Animal Three Youths Killed

Rajasthan News: झुंझुनूं में भीषण सड़क हादसा: जानवर को बचाने के प्रयास में कार पलटी, तीन युवकों की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Sun, 26 Apr 2026 11:37 AM IST
विज्ञापन
सार

झुंझुनूं के ईशरपुरा के पास देर रात एक कार जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी को बीडीके अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया।

Horrific Road Accident in Jhunjhunu Car Overturns While Trying to Save Animal Three Youths Killed
अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

झुंझुनूं जिला मुख्यालय की मंड्रेला रोड पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ईशरपुरा के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई, जिससे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल बन गया।
Trending Videos


धार्मिक कार्यक्रम से लौटते वक्त हादसा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार युवक सोनासर गांव में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। देर रात जब वे ईशरपुरा के पास पहुंचे, तभी अचानक एक जानवर सड़क पर आ गया। चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क किनारे पलटती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया
हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों को इलाज के लिए बीडीके अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें-  उदयपुर में दर्दनाक हादसा: तालाब में नहाने गए शख्स की डूबने से मौत, दो दिन बाद मिला शव

मृतकों की पहचान विजय ढंढ, गौरव सैनी और सुनील शुक्ला के रूप में हुई है, जो झुंझुनूं शहर के निवासी बताए जा रहे हैं। घायल युवक जितेंद्र वालिया का उपचार डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed