झुंझुनूं में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत, चार साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी की जंग
Jhunjhunu Road Accident: झुंझुनूं के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पवन काजला और पूजा की मौत हो गई। चार साल की गर्वी गंभीर घायल है। बच्ची का चौमूं के निजी अस्पताल में इलाज जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झुंझुनूं के सदर थाना क्षेत्र में बीड़ चेकपोस्ट से करीब 500 मीटर दूर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक और उसकी ममेरी बहन की मौत हो गई, जबकि चार साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
इलाज कर लौटते समय हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, जीणी पंचायत के हरिपुरा निवासी पवन काजला अपनी ममेरी बहन पूजा, जो स्वामीसेही की निवासी थी, और उसकी चार साल की बेटी गर्वी के साथ इलाज के लिए झुंझुनूं आए थे। उपचार के बाद तीनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
अस्पताल पहुंचने से पहले टूटी सांसें
टक्कर के बाद तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को बीडीके अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने पवन काजला को मृत घोषित कर दिया। वहीं पूजा और बच्ची को प्राथमिक उपचार देने के बाद जयपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में पूजा ने दम तोड़ दिया।
पढ़ें- Nagaur News: डेह रोड पर बस-डंपर की भीषण टक्कर, तीन गंभीर घायल, हाइवे पर लगा लंबा जाम
बच्ची की हालत नाजुक
हादसे में गंभीर रूप से घायल चार साल की बच्ची गर्वी का चौमूं के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और लगातार निगरानी में रखा गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूजा और बच्ची उछलकर पीछे आ रही एक कार के शीशे पर जा गिरीं। इससे उस कार का शीशा भी टूट गया। वहीं हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और कार चालक की भूमिका को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X