सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu Shocker Youths on Drink Party Ram Police Jeep During High-Voltage Chase, 4 Detained

झुंझुनूं में हाईवोल्टेज ड्रामा: शराब पार्टी कर रहे युवकों ने पुलिस जीप को मारी टक्कर, हिरासत में चार युवक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2026 10:43 AM IST
विज्ञापन
सार

झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी में शराब पार्टी कर रहे युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। इस दौरान एक स्विफ्ट कार ने पुलिस जीप को टक्कर मार दी। पीछा कर पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं और पुलिस पूछताछ कर रही है।

Jhunjhunu Shocker Youths on Drink Party Ram Police Jeep During High-Voltage Chase, 4 Detained
पुलिस ने कार सवार चार युवकों को हिरासत में लिया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी कस्बे में शुक्रवार शाम पुलिस और युवकों के बीच हाईवोल्टेज पीछा करने का मामला सामने आया। भोड़की रोड स्थित स्मार्ट सिटी कॉलोनी के पास शराब पार्टी कर रहे युवकों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने पीछा कर चार युवकों को हिरासत में ले लिया।





शराब पार्टी के दौरान पहुंच गई पुलिस
जानकारी के अनुसार, दो गाड़ियों में सवार कुछ युवक स्मार्ट सिटी कॉलोनी क्षेत्र के एक सुनसान स्थान पर बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान गश्त कर रही गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस को देखते ही युवकों में अफरा-तफरी मच गई और वे अपनी गाड़ियां लेकर भागने लगे। भागने के दौरान एक स्विफ्ट कार ने सामने खड़ी पुलिस जीप को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद तीन युवक स्विफ्ट कार में सवार होकर सैनिक कैंटीन होते हुए बलानी जोहड़ी और बाईपास रोड की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया
पुलिस ने तुरंत उनका पीछा शुरू किया। कुछ दूरी तक भागने के बाद हादसे में क्षतिग्रस्त हुई स्विफ्ट कार बीच रास्ते में बंद हो गई। इसके बाद पुलिस ने चार युवकों को पकड़ लिया। वहीं दूसरी गाड़ी को भी जब्त कर थाने लाया गया है। पुलिस ने फिलहाल चारों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से आरोपियों की आधिकारिक पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  Rajasthan Heatwave Alert: नौतपा से पहले ही तपने लगा राजस्थान; आज19 जिलों में लू का अलर्ट

गौरतलब है कि पांच दिन पहले नवलगढ़ क्षेत्र में भी पुलिस पीछा कार्रवाई के दौरान बड़ा हादसा हुआ था। उस घटना में पुलिस वाहन पेड़ से टकरा गया था, जिसमें चालक भींवाराम मेघवाल की मौत हो गई थी, जबकि थानाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed