पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu News: Cash Van Found Abandoned, Two Employees Missing; Company Probes Massive Embezzlement

Jhunjhunu News: एटीएम में कैश भरने वाले दो कर्मचारी लाखों की नकदी लेकर फरार, करोड़ों के गबन की आशंका

Thu, 02 Jul 2026 08:32 AM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2026 08:32 AM IST
सार

पिलानी में एटीएम में कैश भरने वाली कंपनी के दो कर्मचारी नकदी सहित फरार हो गए। लावारिस मिली कैश वैन के बाद हुए ऑडिट में 30 लाख रुपये से अधिक की कमी सामने आई है। कंपनी को एक करोड़ से ज्यादा के गबन की आशंका है।

विज्ञापन
Jhunjhunu News: Cash Van Found Abandoned, Two Employees Missing; Company Probes Massive Embezzlement
ATM में कैश डालने वाले दो कर्मचारी पैसा लेकर फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के पिलानी क्षेत्र में एटीएम मशीनों में नकदी भरने वाली कंपनी CMS से जुड़ा एक बड़ा गबन सामने आया है। कंपनी के दो कर्मचारी एटीएम में कैश जमा करने के दौरान नकदी सहित फरार हो गए। कुछ दिनों बाद उनकी कैश वैन लावारिस हालत में बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में 30 लाख रुपये से अधिक की नकदी कम मिली है, जबकि कंपनी को आशंका है कि गबन की राशि एक करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार CMS कंपनी के कर्मचारी सुमेर सिंह और संदीप सिंह पिछले करीब एक वर्ष से पिलानी और चिड़ावा क्षेत्र के 28 एटीएम में नकदी जमा करने का कार्य कर रहे थे। 27 जून को दोनों कर्मचारी ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हो गए। काफी देर तक संपर्क नहीं होने पर कंपनी प्रबंधन को संदेह हुआ और जीपीएस के माध्यम से कैश वैन की लोकेशन ट्रैक की गई। लोकेशन ट्रैक करने पर कैश वैन पिलानी थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली। पुलिस और कंपनी अधिकारियों ने वैन की तलाशी ली तो एटीएम मशीनों की चाबियां सुरक्षित मिलीं लेकिन नकदी गायब थी। इसके बाद पूरे मामले ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ajmer News: वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड तीन दिन पहले होंगे जारी, आयोग ने जारी किए अहम निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी की ऑडिट टीम ने संबंधित एटीएम में जमा नकदी का मिलान शुरू किया। शुरुआती जांच में केवल पिलानी क्षेत्र के एटीएम से ही 30 लाख रुपये से अधिक की नकदी कम पाई गई। हालांकि जांच आगे बढ़ने के साथ कंपनी को आशंका है कि कुल गबन की राशि एक करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। कंपनी की सीकर शाखा के प्रबंधन ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ पिलानी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार कर्मचारियों की तलाश की जा रही है।

पिलानी थाना अधिकारी के अनुसार फिलहाल कंपनी सभी 28 एटीएम का विस्तृत ऑडिट कर रही है। अंतिम ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद ही गबन की वास्तविक राशि स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद विधिक कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed