पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Rajasthan Son Drags Elderly Father on Road Crushes Him to Death with Tractor Over Land Dispute

राजस्थान: जमीनी विवाद में हैवानियत की हद पार, बेटे ने पिता को सड़क पर घसीटा; फिर ट्रैक्टर से कुचलकर ली जान

Sat, 27 Jun 2026 10:00 AM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2026 10:00 AM IST
सार

झुंझुनूं के ढोसी गांव में तीन साल पुराने जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि बेटे ने पहले 65 वर्षीय पिता की पिटाई की, फिर उन्हें सड़क तक घसीटकर ट्रैक्टर से टक्कर मार दी। अस्पताल में पिता की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Rajasthan Son Drags Elderly Father on Road Crushes Him to Death with Tractor Over Land Dispute
जमीन के लिए बेटे ने पिता को ट्रैक्टर से कुचला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के खेतड़ी उपखंड स्थित मेहाड़ा थाना क्षेत्र के ढोसी गांव में जमीन के विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया। करीब तीन वर्षों से चल रहे पारिवारिक विवाद ने गुरुवार रात खूनी रूप ले लिया, जब एक बेटे ने अपने ही पिता की कथित तौर पर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक के दामाद बाढड़ा निवासी राकेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया कि ढोसी गांव निवासी 65 वर्षीय महावीर प्रसाद गुरुवार रात घर पर अकेले थे। उनकी पत्नी किसी रिश्तेदारी में घरड़ाना गई हुई थीं। रात करीब साढ़े दस बजे महावीर प्रसाद गांव की धर्मशाला के पास बैठे थे। इसी दौरान उनका 38 वर्षीय बेटा शमशेर सिंह वहां पहुंचा और जमीन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


पिता पर चढ़ाया ट्रैक्टर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर शमशेर सिंह ने अपने पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माना। बताया जाता है कि वह अपने पिता को पीटते हुए सड़क तक घसीटकर ले गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने मौके पर खड़े अपने ट्रैक्टर से पिता को जानबूझकर टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महावीर प्रसाद को तत्काल खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Rajasthan Monsoon 2026: आज राजस्थान के 27 जिलों पर आंधी-बारिश का अलर्ट, मानसून की एंट्री अब दूर नहीं


तीन साल से चल रहा था जमीन का विवाद
मेहाड़ा थानाधिकारी राममनोहर ठोलिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिता-पुत्र के बीच करीब तीन वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी कारण दोनों अलग-अलग रह रहे थे। कई बार परिजनों और ग्रामीणों ने समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन विवाद समाप्त नहीं हो सका।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। आरोपी शमशेर सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के शव का खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed