सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News: ATS Recovers Huge Cache of Detonators and Gelatin Sticks During Raids at Three Locations

Jodhpur News: एटीएस की बड़ी कार्रवाई, तीन ठिकानों पर छापेमारी में डेटोनेटर-जिलेटिन का जखीरा बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Wed, 20 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
सार

आतंकवाद निरोधक दस्ते ने जोधपुर में बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान सैकड़ों किलो विस्फोटक सामग्री और डेटोनेटर बरामद किए गए हैं।
 

Jodhpur News: ATS Recovers Huge Cache of Detonators and Gelatin Sticks During Raids at Three Locations
एटीएस की कार्रवाई में भारी मात्रा में डेटोनेटर-जिलेटिन का जखीरा बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जोधपुर में आतंकवाद निरोधक दस्ते ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की। एडीसीपी एटीएस दुर्ग सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान राजीव गांधी नगर, सूरसागर और ओसियां के चिरई इलाके में संदिग्ध ठिकानों और गोदामों की तलाशी ली गई।



सूत्रों के अनुसार एटीएस ने चार अलग-अलग स्थानों पर समन्वित कार्रवाई करते हुए कई घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, इलेक्ट्रिक रॉड, डेटोनेटर और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित क्षेत्रों की घेराबंदी कर आमजन की आवाजाही सीमित कर दी गई थी। मौके पर स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की अतिरिक्त टीमें भी तैनात रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में बरामद सामग्री के अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एटीएस पिछले काफी समय से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी और गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान कुछ दस्तावेज और अन्य संदिग्ध सामग्री भी मिली है, जिन्हें जांच के लिए जब्त किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें: डीग पुलिस ने खोला हाईटेक चोरी का राज; चार करोड़ के लैपटॉप के साथ शातिर गिरफ्तार, महाराष्ट्र में की थी वारदात

कार्रवाई के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। फिलहाल एटीएस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई, इसे कहां संग्रहीत किया गया था और इसका उपयोग किस उद्देश्य के लिए किया जाना था।

सूत्रों के मुताबिक एक आशंका यह भी जताई जा रही है कि विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल अवैध माइनिंग गतिविधियों में किया जाना था। हालांकि एटीएस अधिकारियों ने अभी तक मामले में आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed