सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Phalodi police busted illegal arms factory, recovered huge quantity of weapons and equipment

Jodhpur News: फलोदी पुलिस ने अवैध हथियार फैक्टरी का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Sun, 26 Apr 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Illegal Arms Factory Busted: फलोदी पुलिस ने विशेष अभियान में अवैध हथियार फैक्टरी पकड़ी। पांच बंदूकें, एक देशी कट्टा, अर्धनिर्मित हथियार और उपकरण जब्त हुए। दूसरी कार्रवाई में शकूर खां गिरफ्तार हुआ। दोनों मामलों में आर्म्स एक्ट के तहत जांच जारी है।

Jodhpur News: Phalodi police busted illegal arms factory, recovered huge quantity of weapons and equipment
फलोदी पुलिस ने अवैध हथियार फैक्टरी का किया भंडाफोड़ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन

विस्तार

फलोदी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने के कारखाने का पर्दाफाश किया है। जिला विशेष टीम (डीएसटी) फलोदी और थाना बाप पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पांच टोपीदार बंदूकें, एक देशी कट्टा, अर्धनिर्मित हथियारों के साथ भारी मात्रा में हथियार बनाने के औजार और कल-पुर्जे बरामद किए गए हैं। इसके अलावा एक अन्य कार्रवाई में एक अवैध बंदूक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Trending Videos

 
एक अप्रैल से चल रहा है विशेष अभियान
पुलिस अधीक्षक फलोदी सतनाम सिंह ने बताया कि जिले में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत डीएसटी फलोदी को सूचना मिली कि बाप थाना क्षेत्र के भड़ला स्थित चूहड़ों की बस्ती में रहने वाला मौलाबक्श पुत्र मलूक खां अपने घर पर अवैध हथियार बनाने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घर के पीछे कच्चे छप्पर में चल रही थी फैक्टरी
सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह चारण और सीओ फलोदी अचलसिंह देवड़ा के सुपरविजन में थाना बाप और डीएसटी की टीम ने मौलाबक्श के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर के पीछे बने कच्चे छप्पर में अवैध हथियार बनाने का कारखाना संचालित होता मिला। पुलिस ने मौके से पांच एकनाली टोपीदार बंदूकें, एक देशी कट्टा, कई अर्धनिर्मित हथियार, हथियार बनाने के दर्जनों औजार, नालें और अन्य सामग्री बरामद कर जब्त की। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पढ़ें- कार-बाइक की भिड़ंत में उड़े परखच्चे: भीषण हादसे में मां और दो बेटों की मौत, बेटी समेत दो गंभीर घायल
 
दूसरी कार्रवाई में भी अवैध बंदूक जब्त
इसी दिन एक अन्य कार्रवाई में डीएसटी की सूचना पर शकूर खां निवासी भड़ला को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक टोपीदार बंदूक, पांच छर्रे और पांच टोपी सीसा बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।
 
आरोपी पर पहले से दर्ज हैं मामले
पुलिस के अनुसार आरोपी शकूर खां के खिलाफ पहले भी एससी/एसटी एक्ट और चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस दोनों मामलों में आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed