Jodhpur News: ऑपरेशन ‘धुरंधर’ में बड़ी कामयाबी; भारत-पाक सीमा पर पांच करोड़ की हेरोइन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
Operation Dhurandhar: ऑपरेशन धुरंधर के तहत भारत-पाक सीमा क्षेत्र से 1.041 किलोग्राम हेरोइन जब्त हुई। श्रीगंगानगर निवासी तीर्थ सिंह गिरफ्तार किया गया। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) जोधपुर जोनल यूनिट ने बीएसएफ (जी ब्रांच) और एएनटीएफ श्रीगंगानगर के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारत-पाक सीमा क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। “ऑपरेशन धुरंधर” के तहत श्रीगंगानगर जिले के सीमावर्ती इलाके में कार्रवाई कर 1.041 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
सीमावर्ती इलाके में दबिश, आरोपी गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान तीर्थ सिंह पुत्र सूबा सिंह निवासी वार्ड नंबर 5, 4एस मलकाना खुर्द, श्रीगंगानगर को गिरफ्तार किया गया। जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी का संबंध अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से होने की आशंका जताई गई है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
खुफिया सूचना के आधार पर चला अभियान
यह कार्रवाई विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर की गई। अभियान का संचालन एएनटीएफ के आईजी विकाश कुमार तथा एनसीबी राजस्थान के जोनल निदेशक घनश्याम सोनी, आईआरएस के निर्देशन में किया गया।
पढ़ें- Rajasthan: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दौड़ती गाड़ी बनी आग का गोला; चालक ने कूदकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला
इस संबंध में एनसीबी जोधपुर में एनडीपीएस एक्ट 1985 की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध संख्या 04/2026 दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे और पीछे के संपर्क सूत्रों की पहचान कर पूरे तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
आमजन से सहयोग की अपील
आईजी एएनटीएफ विकाश कुमार और जोनल निदेशक घनश्याम सोनी ने आमजन से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से मादक पदार्थों से जुड़ी सूचना मानस (MANAS) पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 1933 या एटीएस कंट्रोल रूम नंबर 0141-2601583 पर गोपनीय रूप से देने का आग्रह किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X