सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Not a single paper leak under BJP government BJP MP Tejasvi Surya in jodhpur Rajasthan

Rajasthan: 'भाजपा सरकार में नहीं हुआ एक भी पेपर लीक', भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के दावे से गरमाई सियासत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Jodhpur: भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या जोधपुर दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाते हुए विकास, रोजगार, मैन्युफैक्चरिंग और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।  

Not a single paper leak under BJP government BJP MP Tejasvi Surya in jodhpur Rajasthan
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या आज जोधपुर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी सूर्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कहा कि हर क्षेत्र में विकास की गति को बढ़ाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से नक्सलवाद और जिहादी आतंकवाद से देश को मुक्त करने की दिशा में पहली बार किसी सरकार ने इतने प्रभावी ढंग से काम किया है तो वह मोदी सरकार है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 11 वर्षों में देश के सबसे अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का काम भी मोदी सरकार ने किया है।



मोबाइल निर्माण में भारत की बड़ी छलांग
तेजस्वी सूर्या ने कहा कि विशेष रूप से विनिर्माण क्षेत्र और मोबाइल फोन निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष पहले अधिकांश मोबाइल फोन विदेशों से आते थे, जबकि अब उनका निर्माण और असेंबलिंग भारत में हो रही है। यह नरेंद्र मोदी सरकार की विनिर्माण सफलता का प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र, उद्योगों के विस्तार और सरकारी भर्तियों के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था'
तेजस्वी सूर्या ने कहा कि कोरोना काल, रूस-यूक्रेन युद्ध और मध्य-पूर्व में तनाव जैसे वैश्विक संकटों के बावजूद भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार और कृषि सहित सभी क्षेत्रों में विकास को आगे बढ़ाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है, जिसकी मौजूदगी जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी और राजस्थान-गुजरात से लेकर असम एवं पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र तक है।
विज्ञापन


चर्चा के बाद होगा उचित निर्णय
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव से जुड़े सवाल के जवाब में तेजस्वी सूर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार इस विषय पर युवाओं और छात्र नेताओं के साथ चर्चा कर उचित समय पर सही निर्णय लेगी।

युवाओं को सशक्त बनाने का काम कर रही भाजपा
तेजस्वी सूर्या ने कहा कि राजनीति, रोजगार और अन्य क्षेत्रों में युवाओं को अवसर और ताकत दिलाने का काम केंद्र और प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकारें कर रही हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

पेपर लीक मामलों पर कांग्रेस सरकार को घेरा
एक सवाल के जवाब में तेजस्वी सूर्या ने कहा कि जब राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी, तब लगभग रोज किसी न किसी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होता था। उन्होंने कहा कि विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र उच्च स्तर की संलिप्तता के साथ लीक हुए थे। उन्होंने बताया कि वह स्वयं तीन बार राजस्थान में ऐसे मामलों के विरोध में प्रदर्शन करने आए थे। उन्होंने रीट और उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा सहित कई मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद 400 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

'भाजपा सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं'
तेजस्वी सूर्या ने दावा किया कि भाजपा सरकार बनने के बाद राजस्थान में एक भी प्रश्नपत्र लीक का मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी सख्त कानून ला रही है और तकनीक का उपयोग कर ऐसी व्यवस्था विकसित की जा रही है, जिससे भविष्य में प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

ये भी पढ़ें: शादी में शामिल होने आए थे चार लोग, नदी में नहाने उतरे और चली गई जान! खुशियां मातम में बदली


प्रदर्शन संवैधानिक हो, हिंसा नहीं
हालिया राजनीतिक प्रदर्शन से जुड़े सवाल पर तेजस्वी सूर्या ने कहा कि उक्त घटना से भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल या संगठन का प्रदर्शन संवैधानिक और शांतिपूर्ण होना चाहिए। हिंसा और मारपीट लोकतंत्र को शोभा नहीं देती तथा यह भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुकूल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed