सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Woman RPS Officer Harassed in Civil Dress; Chases Bus and Gets Accused Arrested

Jodhpur News: सिविल ड्रेस में जा रही महिला आरपीएस अधिकारी से छेड़छाड़, बस का पीछा कर आरोपी को पकड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Mon, 23 Feb 2026 09:10 AM IST
विज्ञापन
सार

महिला आरपीएस अधिकारी सिविल ड्रेस में अपने वाहन से जाते समय खुद छेड़छाड़ का शिकार हो गईं। आरपीएस ने तुरंत एक्शन लेते हुए पीछा करके आरोपी को सबक सीखा दिया।

Jodhpur News: Woman RPS Officer Harassed in Civil Dress; Chases Bus and Gets Accused Arrested
महिला आरपीएस से छेड़छाड़ का आरोपी हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर में महिला सुरक्षा दावों की पोल उस वक्त खुल गई जब खुद एक महिला पुलिस अधिकारी मनचलों की बदतमीजी का शिकार हो गई। जोधपुर में सिविल ड्रेस में अपनी कार से जा रही एक महिला आरपीएस अधिकारी के साथ सिटी बस में सवार एक व्यक्ति ने अश्लील इशारे और छेड़छाड़ की। हालांकि महिला अधिकारी ने न केवल साहस दिखाया बल्कि बस का पीछा कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़वाया।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
घटना रविवार की है। महिला पुलिस अधिकारी अपनी निजी कार में सिविल ड्रेस में जा रही थीं। उनकी कार को ड्राइवर चला रहा था और वह अपने बच्चे को फीडिंग करवा रही थीं। इसी दौरान उनकी कार एक ट्रैफिक लाइट पर रुकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी बगल में आकर एक सिटी बस रुकी। बस में बैठे एक व्यक्ति ने महिला अधिकारी की ओर देखते हुए अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। शुरुआत में अधिकारी को लगा कि शायद उन्हें कोई गलतफहमी हुई है, लेकिन जब आरोपी की हरकतें जारी रहीं, तो उन्हें माजरा समझते देर न लगी।

ये भी पढ़ें: अनोखा कन्यादान: शहीद फौजी की बेटी की शादी में 24 जवानों ने अदा किया पिता का फर्ज, 24 वर्ष पुराना वचन अब निभाया

फिल्मी अंदाज में पीछा कर पकड़ा
ग्रीन सिग्नल होते ही सिटी बस आगे बढ़ गई। महिला अधिकारी ने तुरंत अपने ड्राइवर को बस का पीछा करने का निर्देश दिया। कुछ दूरी पर उन्होंने बस को रुकवाया और बस में चढ़कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान बशीर उर्फ गुलाब उर्फ रमजान (40) निवासी टोंक के रूप में हुई है। अधिकारी ने मौके पर ही आरोपी को कड़ी लताड़ लगाई और तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

चुप न रहें, आवाज उठाएं
इस घटना के बाद महिला अधिकारी ने समाज को एक कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला के साथ अगर ऐसी कोई भी हरकत हो, तो उसे डरना नहीं चाहिए बल्कि आवाज उठानी चाहिए।

एडिशनल डीसीपी प्रेम धणदे ने भी सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई की जानकारी साझा करते हुए महिला अधिकारी के साहस की सराहना की और महिलाओं से ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ निडर होकर सामने आने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed