सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Real Sisters Died on Wedding Day: Their Health Suddenly Deteriorated; Police Arrived Before Funeral Without PM

बारात आने वाले दिन सगी बहनों की मौत: अचानक बिगड़ी थी तबीयत; अंतिम संस्कार से पहले पुलिस का धावा... ऐसा खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 21 Feb 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Jodhpur News: जोधपुर के मणाई गांव में शादी से पहले दो सगी बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बिंदौली के बाद तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Real Sisters Died on Wedding Day: Their Health Suddenly Deteriorated; Police Arrived Before Funeral Without PM
शादी वाले दिन सगी बहनों की मौत, जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जोधपुर शहर के सूरसागर थाना क्षेत्र के मणाई गांव में शादी के दिन सगी दो बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दोनों की रविवार को बारात आने वाली थी। घटना के बाद गांव और परिवार में शोक का माहौल है।

Trending Videos

 
पुलिस के अनुसार, मणाई गांव निवासी दीपसिंह की बेटियां शोभा (25) और विमला (23) की शादी तय थी। शुक्रवार देर रात घर में बिंदौली का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें परिवार और रिश्तेदार शामिल हुए। रात करीब 12 बजे दोनों बहनें अपने कमरे में सोने चली गईं। शनिवार सुबह करीब 4 बजे अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें जोधपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अंतिम संस्कार से पहले पुलिस की एंट्री
मौत की सूचना के बाद परिजन शवों को घर ले आए और बिना पोस्टमॉर्टम अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी दौरान दोनों की मां ने सुबह करीब 5 बजे अपने भाई जसवंत सिंह को घटना की जानकारी दी। जसवंत सिंह ने अन्य रिश्तेदारों के साथ पुलिस को सूचना दी।

पढ़ें- राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव: 39 जिलों की 196 निकायों में प्रस्तावित चुनाव, मतदाता सूची का शेड्यूल जारी
 
सूचना मिलने पर सूरसागर थाना पुलिस सुबह करीब 6 बजे मणाई गांव पहुंची और अंतिम संस्कार रुकवाया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल (एमजीएच) की मॉर्च्यूरी में भिजवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
 
परिजनों के आरोप, कई पहलुओं पर जांच
मामा जसवंत सिंह ने मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पहले दोनों बहनों की शादी भीनमाल में तय थी, जिसे परिवार के दबाव में तोड़कर पोकरण के जेमला गांव में तय किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि दीपसिंह के छोटे भाई के दबाव और पारिवारिक परिस्थितियों के कारण दोनों बहनों ने यह कदम उठाया।
 
वहीं, पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में घटना को लेकर गहरा शोक व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed