सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Sadhvi Prem Baisa death probe nears end, FSL finds no poison,medical board to declare cause soon

Jodhpur News: साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामला अंतिम चरण में, FSL में जहर की पुष्टि नहीं, मेडिकल बोर्ड करेगा घोषणा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। एफएसएल रिपोर्ट में जहर की पुष्टि नहीं होने के बाद अब मेडिकल बोर्ड सभी तथ्यों का विश्लेषण कर अंतिम मृत्यु कारण घोषित करेगा।

Jodhpur News: Sadhvi Prem Baisa death probe nears end, FSL finds no poison,medical board to declare cause soon
साध्वी प्रेम बाईसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के पाल गांव स्थित आश्रम में 28 जनवरी को साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। करीब 17 दिन बाद आई एफएसएल रिपोर्ट में किसी प्रकार के जहर की पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी स्पष्ट अप्राकृतिक कारण के संकेत मिले हैं। अब पोस्टमार्टम करने वाला मेडिकल बोर्ड एफएसएल रिपोर्ट सहित सभी चिकित्सकीय तथ्यों का विश्लेषण कर अंतिम मृत्यु कारण घोषित करेगा।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया था और विसरा सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जांच के लिए गठित एसआईटी ने व्यापक स्तर पर पड़ताल की। पुलिस ने अब तक 48 लोगों से पूछताछ कर लगभग 500 से अधिक पेज के बयान दर्ज किए हैं। इसके अलावा करीब 40 मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी निकाली गई है, ताकि घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा जा सके।

ये भी पढ़ें: साध्वी प्रेम बाईसा केस: मौत के बाद किसने की इंस्टाग्राम पोस्ट? पोस्ट करने वाले युवक ने बताई अंदर की कहानी

पूरी घटना का समय वार विश्लेषण

28 जनवरी शाम 5 बजे: पाल गांव आश्रम में तबीयत बिगड़ी।
5:15 बजे: कम्पाउंडर ने इंजेक्शन लगाया, हालत और बिगड़ी।
5:29 बजे: अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई।
7:30 बजे: प्रेक्षा अस्पताल से शव आश्रम लाया गया।
रात 9:30 बजे: कथित सुसाइड नोट इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुआ, जिसके बाद हंगामा हुआ।
रात 1 बजे: शव महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया।

29 जनवरी: मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया।

30 जनवरी: पैतृक गांव परेऊ में समाधि दी गई।

2 फरवरी: एफएसएल टीम ने पुनः निरीक्षण किया।

3 फरवरी: विसरा जांच के लिए भेजा गया। अब मेडिकल बोर्ड अंतिम रूप से मृत्यु कारण घोषित करेगा।

प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले में जांच तेज हो गई है। मामले से जुड़ी एफएसएल व अन्य जांच रिपोर्ट्स पुलिस के पास पहुंच चुकी हैं और उन्हें मेडिकल बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है। एसीपी व एसआईटी प्रमुख छवि शर्मा ने बताया कि सभी तथ्यों का बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है और मेडिकल बोर्ड की राय के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

वहीं, एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएस जोधा ने जानकारी दी कि रिपोर्ट पर विचार जारी है और संभवतः कल शाम तक मेडिकल बोर्ड की ओपिनियन सामने आ जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों पर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि साध्वी की मौत के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। अब मृत्यु के वास्तविक कारण पर स्थिति स्पष्ट होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed