{"_id":"68feec9f0d6be462370195bd","slug":"jodhpur-news-speeding-car-overturn-8-times-on-four-lane-all-passengers-escape-unhurt-crash-caught-on-camera-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: जोधपुर-जयपुर फोरलेन पर आठ बार पलटी तेज रफ्तार कार, बाल-बाल बचे सभी सवार, कैमरे में कैद हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: जोधपुर-जयपुर फोरलेन पर आठ बार पलटी तेज रफ्तार कार, बाल-बाल बचे सभी सवार, कैमरे में कैद हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 27 Oct 2025 09:23 AM IST
विज्ञापन
सार
बीती 24 अक्टूबर को जिले के बिलाड़ा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। पुलिस की इंटरसेप्टर गाड़ी में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुए इस हादसे का वीडियो अब सामने आया है।
फोरलेन पर आठ बार पलटी तेज रफ्तार कार
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
जोधपुर-जयपुर फोरलेन हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई। हैरानी की बात यह रही कि कार के 8 बार पलटने के बाद भी सभी सवार लोग सुरक्षित बच गए, केवल एक बच्चे को मामूली चोट आई। हादसा बिलाड़ा क्षेत्र में 36 मील के पास 24 अक्टूबर की शाम हुआ था, जिसका वीडियो अब सामने आया है।
Trending Videos
बिलाड़ा थाने की इंटरसेप्टर गाड़ी के कैमरे में यह पूरा हादसा रिकॉर्ड हुआ। पुलिस के अनुसार सड़क पर पड़े कंक्रीट के टुकड़े से कार का संतुलन बिगड़ा, जिसके बाद कार पलटती हुई सड़क किनारे जा गिरी। कार हरियाणा नंबर की थी और जयपुर से जोधपुर की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan Accident: अजमेर में भीषण हादसा, बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 28 लोग घायल
हादसे के बाद हेड कॉन्स्टेबल देदाराम बालयान और स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। कार में तीन बच्चे, तीन महिलाएं और एक पुरुष सवार थे। एक बच्चे को हल्की चोट लगने पर उसे बिलाड़ा अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।
पुलिस ने कार चालक की जांच की, जिसमें यह पुष्टि हुई कि वह नशे में नहीं था। हादसे के बावजूद यह किसी चमत्कार से कम नहीं रहा कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।
इस हादसे ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि हाईवे पर थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, हालांकि इस हादसे में सभी यात्रियों की जान बचना किसी सौभाग्य से कम नहीं रहा।