सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Tempo Traveller collides with truck, several devotees killed

जोधपुर में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई टैंपो ट्रैवलर, 15 श्रद्धालुओं की मौत, PM ने की आर्थिक मदद की घोषणा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 02 Nov 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
सार

जोधपुर में मतोड़ा के पास एक टैंपो ट्रैवलर सड़क पर खड़े ट्रक में घुस गया। डीएसपी अचलसिंह देवड़ा ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि टैंपो ट्रैवलर पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई।

Jodhpur News: Tempo Traveller collides with truck, several devotees killed
हादसे के बाद मौके पर जमा हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जोधपुर जिले के मतोड़ा क्षेत्र में रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। एक टैंपो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में पांच ज्यादा गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में मारे गए सभी लोग कोलायत मंदिर से दर्शन कर जोधपुर लौट रहे थे। सभी जोधपुर के सूरसागर इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। फलोदी के पुलिस अधीक्षक कुंदन कांवरिया ने हादसे की पुष्टि की है। मरने वालों में 10 महिलाएं चार बच्चे और एक चालक शामिल हैं। वहीं घायलों को मतोड़ा से जोधपुर के एमडीएम अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक महिला का नाम फूलवंती बताया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान के फलोदी जिले के मतोड़ा थाना क्षेत्र में ये बड़ी दुर्घटना हुई है। यहां एक टेंपो ट्रैवलर सड़क पर खड़े ट्रक में घुस गया। इस हादसे में लगभग 15 लोगों की मौत हो गई है। ये सभी लोग कोलायत मंदिर से दर्शन करके जोधपुर लौट रहे थे। बताया जाता है कि सभी मृतक जोधपुर के सूरसागर के रहने वाले थे। इस घटना की खबर मिलते ही जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश मथुरादास माथुर एमडीएम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित के साथ घायलों के इलाज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।



कोलायत मेला दर्शन के लिए गया था परिवार
फलौदी थाना प्रभारी अमानाराम ने बताया कि ये परिवार कोलायत मेला दर्शन के लिए गए थे। वापसी के दौरान ये भीषण हादसा हो गया। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामले में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



प्रदेश में आए दिन हो रहे हादसे
राजस्थान में जैसे हादसों का प्रदेश बन गया है। एक दिन पहले भी जोधपुर जिले के फलोदी के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में भी चार लोगों की मौत हो गई थी। भादू रेस्टोरेंट के पास खड़ी मजदूरों से भरी लोडिंग टैक्सी को पीछे से आ रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह महिलाओं और तीन बच्चों सहित 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को फलोदी के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया था। 



राष्ट्रपति मुर्मू ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की
फलोदी, राजस्थान में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

 

हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, आर्थिक मदद का एलान
प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए आर्थिक मदद का एलान किया है। मृतकों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक मदद का एलान किया गया है। प्रधानमंत्री ने घायालेां के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताया दुख
फलोदी के मतोडा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति दें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
 

हृदय विदारक घटना उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने जताया दुख
उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हमें ऐसी घटनाओं से सीख लेनी चाहिए। आज की घटना हृदय विदारक है। ट्रक वहीं खड़ा था। 15 लोगों की जान चली गई है। प्रशासन अलर्ट पर है। घायलों का इलाज किया जा रहा है... हम स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं... सरकार उनके साथ खड़ी है। हम ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं..."


 

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख
मुझे पटना में अभी समाचार मिला है कि फलोदी के मतोडा में सड़क हादसे में 18 लोगों की मृत्यु हुई है। यह सुनकर मन बेहद दुखी है। मैं ईश्वर से सभी दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं उनके परिजनों को हिम्मत देने तथा घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
 

त्वरित प्रबंध के लिए निर्देश
फलौदी के मातोड़ा में हुए भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद से लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। अधिकारियों को त्वरित प्रबंध के लिए निर्देशित किया है। जैसी सूचना है उस अनुसार हादसे में बड़ी जनहानि हुई है, अभी हमारा हरसंभव प्रयास है कि घायलों को श्रेष्ठ उपचार मिले। परिजनों को पूरी सहायता दी जाएगी, इस कठिन समय में उनके लिए संबल की प्रार्थना करते हुए सहायता प्रदान करने में तत्पर हूं। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed