{"_id":"69e59910bfe6b2ecaf093427","slug":"rajasthan-grandson-kills-grandparents-for-jewelry-and-cash-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: पहले पी शराब, फिर रची खौफनाक साजिश; दादा-दादी की हत्या कर जेवर-नकदी लेकर भागा पोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: पहले पी शराब, फिर रची खौफनाक साजिश; दादा-दादी की हत्या कर जेवर-नकदी लेकर भागा पोता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जैसलमेर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 08:40 AM IST
विज्ञापन
सार
Rajasthan News: जैसलमेर के मोहनगढ़ में बुजुर्ग दंपती की हत्या का मामला 24 घंटे में सुलझ गया। जांच में खुलासा हुआ कि इस वारदात को मृतक का पोता और उसके साथी ने लूट के इरादे से अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
पोते ने अपने साथी के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जैसलमेर के मोहनगढ़ इलाके में सामने आए बुजुर्ग दंपती हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। शुरुआत में जिस घटना को अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट के इरादे से की गई वारदात माना जा रहा था, उसका खुलासा महज 24 घंटे के भीतर हो गया। जांच में सामने आया कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाला कोई बाहरी नहीं, बल्कि मृतक दंपती का अपना ही पोता निकला।
दोहरे हत्याकांड से फैली दहशत
आमतौर पर शांत माने जाने वाले मोहनगढ़ क्षेत्र में इस निर्मम हत्या की खबर ने लोगों को भीतर तक डरा दिया। घटना का पता उस समय चला जब परिजन रोज की तरह हालचाल जानने घर पहुंचे। कई बार आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। घर के भीतर प्रवेश करते ही उन्होंने देखा कि बुजुर्ग लाखाराम का शव आंगन में पड़ा था, जबकि उनकी पत्नी का शव घर के कमरे में मिला। घर में बिखरे सामान और घटनास्थल की स्थिति से साफ था कि वारदात के दौरान संघर्ष हुआ होगा।
जांच में मिला पुलिस को अहम सुराग
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया। एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। शुरुआत में मामला लूटपाट से जुड़ा प्रतीत हुआ, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया। सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध गतिविधियों के विश्लेषण के बाद पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
लालच में रची गई खौफनाक साजिश
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और जल्दी पैसा कमाने की चाहत में उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पहले घर में रह चुका था, जिससे उसे घर की बनावट और आसपास के रास्तों की पूरी जानकारी थी। रात के अंधेरे में आरोपियों ने घर पहुंचकर पहले बुजुर्ग व्यक्ति को निशाना बनाया और फिर उनकी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद घर में रखे जेवरात और नकदी लेकर पीछे के रास्ते से फरार हो गए।
ये भी पढ़ें- राजस्थान में गर्मी का प्रकोप तेज, कई शहरों में पारा 42 डिग्री पार; छह जिलों में चलेगी लू
24 घंटे में हुआ खुलासा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। साथ ही लूटे गए सामान की बरामदगी के प्रयास भी किए जा रहे हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है और खासकर अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।