फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   RPL Match Urvashi Rautela will spread magic in Jodhpur today will dance live on songs of Pranjal Dahiya

RPL Match: आज जोधपुर में उर्वशी रौतेला बिखेरेंगी जलवे, प्रांजल दहिया के गानों पर शाम पांच बजे करेंगी लाइव डांस

Thu, 31 Aug 2023 11:00 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 31 Aug 2023 11:00 AM IST
सार

राजस्थान के जोधपुर जिले में आरसीए की ओर से बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में शुरू हुए आरपीएल मैच में फिल्मी अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, गायिका प्रांजल दहिया के गानों पर आज शाम पांच बजे लाइव डांस प्रस्तुति देंगी।
 

विज्ञापन
RPL Match Urvashi Rautela will spread magic in Jodhpur today will dance live on songs of Pranjal Dahiya
उर्वशी रौतेला और प्रांजल दहिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आरपीएल का आयोजन बड़ी धूमधाम से जोधपुर में किया जा रहा है। सीएम गहलोत के गृह जिले के साथ ही उनके पुत्र आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत के संसदीय चुनाव क्षेत्र होने के कारण वैभव गहलोत का जोधपुर में इस आयोजन पर खासा फोकस है। राजस्थान के सभी खेल प्रेमी आरपीएल में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। जोधपुर के दर्शकों का प्यार भरपुर मिल रहा है। पूरे भारत में इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाखों की संख्या में लोग लाइव देख रहे हैं। पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव आरपीएल के ब्रांड अम्बेसेडर हैं।

विज्ञापन


आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत और उनकी टीम के सदस्यों ने आरपीएल का आयोजन की शुरुआत की है। इस लीग में राजस्थान की छह टीमें खेल रही हैं। उसमें हर जिले का खिलाड़ी शामिल होगा। राजस्थान प्रीमियर लीग का समापन जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। 12 दिनों तक चलने वाले राजस्थान प्रीमियर लीग में कुल छह टीमें जिनका नाम जयपुर इंडियंस, जोधपुर सनराइजर्स, भीलवाड़ा बुल्स, कोटा चैलेंजर्स, उदयपुर लेक सिटी, सीकर शेखावाटी शोल्डर भाग ले रही हैं।
विज्ञापन


राजस्थान प्रीमियर लीग में कुल 19 मैच होंगे, जिसमें नौ मैच जोधपुर के बरकतुल्ला खान स्टेडियम में खेले जायेंगे। बाकी 10 मैच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले जायेंगे। राजस्थान प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरिमनी जोधपुर में 27 अगस्त से शुरू हुई है और इस टूर्नामेंट का समापन समारोह जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम 10 सितम्बर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएल मैच को लेकर जोधपुर के युवा उत्साहित हैं। जोधपुर का बरकतुल्ला खान स्टेडियम पिछले साल ही जोधपुर विकास प्राधिकरण ने तैयार करवाया था। इसके बाद जेडीए और आरसीए के बीच एमओयू हुआ। आरसीए की ओर से यहां सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग लीजेंड क्रिकेट लीग के अलावा रणजी के मैच करवाए हैं। यहां राजस्थान प्रीमियर लीग की लॉन्चिंग करवाने की वजह से जोधपुर के क्रिकेट प्रेमियों ही नहीं, बल्कि युवाओं में भी खासा उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed