फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Youth allegedly killed following a dispute over playing DJ music.

Rajasthan: घर के सामने डीजे बजाने से मना किया, फिर हुआ खूनी विवाद, मारपीट में एक युवक की हो गई मौत; तनाव

Mon, 20 Jul 2026 07:05 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 07:05 PM IST
सार

Jodhpur Crime: जोधपुर के बीजेएस स्थित नट बस्ती में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के बाद सिकंदर की मौत हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और इलाके में एहतियातन आरएसी तैनात की गई है।

विज्ञापन
Youth allegedly killed following a dispute over playing DJ music.
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर के बीजेएस इलाके की नट बस्ती में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन पावटा अस्पताल पहुंच गए। वहीं, महामंदिर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बीजेएस स्थित नट बस्ती में रविवार को डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को डीजे बजाने से मना किया, लेकिन उसने बात नहीं मानी और घर के सामने डीजे बजाना जारी रखा। इसी दौरान सिकंदर घर से बाहर आया, जहां उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। मारपीट के दौरान वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पढ़ें:  वीडियो बनाने से रोका तो भड़के युवक, ग्रामीणों को रौंदने का प्रयास; एक का हाथ टूटा
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद बड़ी संख्या में परिजन पावटा अस्पताल पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक सिकंदर हृदय रोग से पीड़ित था। पुलिस मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

महामंदिर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। चूंकि दोनों पक्ष एक ही बस्ती के रहने वाले हैं, इसलिए एहतियातन इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल और आरएसी के जवान तैनात किए गए हैं। सूचना मिलने पर डीसीपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पावटा अस्पताल से महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed