{"_id":"66c4b4fee033bc083f031401","slug":"karauli-a-youth-arrested-for-supplying-smack-6-58-grams-of-smack-along-with-motorcycle-and-mobile-seized-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli : स्मैक सप्लाई करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार, 6.58 ग्राम स्मैक समेत मोटर साइकिल और मोबाइल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli : स्मैक सप्लाई करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार, 6.58 ग्राम स्मैक समेत मोटर साइकिल और मोबाइल जब्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 20 Aug 2024 08:53 PM IST
विज्ञापन
सार
जिले की लांगरा थाना पुलिस ने स्मैक सप्लाई करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 6.58 ग्राम स्मैक समेत एक मोटर साइकिल और मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले में स्मैक की सप्लाई करने के आरोप में लांगरा थाना पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 6.58 ग्राम स्मैक, एक बिना नंबर की मोटर बाइक, 500 रुपये और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस आरोपी भूरसिंह निवासी गढ़ी का गांव से स्मैक की सप्लाई को लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी के तार बारां, झालावाड़ जिले के स्मैक तस्करों से जुड़े बताए जा रहे हैं।
Trending Videos
लांगरा थाना अधिकारी बासुदेव बसवाल ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान करौली की तरफ से आती हुई एक मोटर बाइक पुलिस जाप्ता देख कर वापस मुड़ने लगी और हड़बड़ी में फिसलकर रोड पर गिर गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी करके आरोपी को रोककर उससे पूछताछ की। आरोपी की तलाशी के दौरान उसकी जेब से मोबाइल फोन, 500 रुपये एवं सफेद रंग की पारदर्शी पॉलीथिन की थैली में स्मैक निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी से स्मैक की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वो इकलेरा के पास से 10 ग्राम स्मैक खरीदकर लाया था, जिसके लिए 48000 हजार रुपये नकद दिए थे, जिसमें से कुछ स्वयं ने पी और कुछ को करौली में बेच दिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।