सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News: A truck filled with sugar hit a camel cart, the driver and the camel died, the car also got hit

Karauli News : चीनी से भरे ट्रेलर ने ऊंट गाड़ी को टक्कर मारी, गाड़ी चालक और ऊंट की हुई मौत, कार भी चपेट में आई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 08 Jan 2025 11:38 AM IST
विज्ञापन
सार

मंगलवार रात हुए एक दर्दनाक हादसे में करौली-गंगापुर मार्ग पर रुंडी के बालाजी के पास चीनी से भरे एक ट्रेलर ने पीछे से आ रही ऊंट गाड़ी को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऊंट गाड़ी चालक और ऊंट की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया और एक कार भी इसकी चपेट में आ गई।

Karauli News: A truck filled with sugar hit a camel cart, the driver and the camel died, the car also got hit
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

करौली-गंगापुर मार्ग स्थित कुड़गांव थाना क्षेत्र के रुंडी का बालाजी के पास पीछे से आ रहे ट्रेलर ने ऊंट गाड़ी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में ऊंट गाड़ी चालक और ऊंट की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान एक कार भी इसकी चपेट में आ गई, हालांकि कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को करौली चिकित्सालय में भिजवाया है, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार रामपुर धाबाई पीपलपुरा निवासी ऊंट गाड़ी चालक हेमराज गुर्जर मंगलवार रात सामान बेचकर गंगापुर से करौली आ रहा था। इस दौरान कुड़गांव थाना क्षेत्र के रुंडी का बालाजी के पास गंगापुर की तरफ से आ रहे चीनी से भरे ट्रेलर ने पीछे से ऊंट गाड़ी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में ऊंट गाड़ी चालक हेमराज गुर्जर पुत्र केदार गुर्जर उम्र 45 साल की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के दौरान एक कार भी ट्रेलर की चपेट में आ गई। कार सवार सभी चार लोगों के बाल-बाल बचने की खबर है। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक और खलासी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed