{"_id":"674875d4fad89862df01a4e5","slug":"karauli-news-fire-in-shop-due-to-short-circuit-in-masalpur-chungi-area-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: मासलपुर चुंगी क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग, हजारों का नुकसान, एक बाइक भी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: मासलपुर चुंगी क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग, हजारों का नुकसान, एक बाइक भी जली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 28 Nov 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
सार
आग की सूचना पर पहुंचे सिग्मा कांस्टेबल जगराम ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने फायरमैन राज गुर्जर के नेतृत्व में आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा होने से रोका।
आग बुझाने का प्रयास करते फायरकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिला मुख्यालय स्थित मासलपुर चुंगी क्षेत्र में मध्य रात को एक परचून की दुकान में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद दुकान का हजारों रुपये का सामान और एक मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई। बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
Trending Videos
आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सिग्मा कांस्टेबल जगराम ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास के इलाके में बड़ा नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
फायर मैन राज गुर्जर ने बताया कि मासलपुर चुंगी क्षेत्र में आग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से राहत बचाव कार्य शुरू किया। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान पूरी तरह जल गया है। इस दौरान मोटर साइकिल में भी आग लग गई। पुलिस और प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। दुकान के मालिक गुड्डू और आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आग से हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।