सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News: Illegal gravel mining is not stopping, police arrested 3 people including 5 tractor trolleys

Karauli News : नहीं रुक रहा अवैध बजरी खनन का सिलसिला, पुलिस ने 5 ट्रैक्टर ट्रॉली समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 06 Nov 2024 10:07 AM IST
विज्ञापन
सार

अवैध बजरी खनन को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पांच ट्रैक्टर ट्रॉली समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।

Karauli News: Illegal gravel mining is not stopping, police arrested 3 people including 5 tractor trolleys
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सपोटरा थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बजरी से भरी पांच ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की है। पुलिस ने आरोपी तीन ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों को भी गिरफ्तार किया है। वही दो आरोपी मौके पर फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Trending Videos


एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में अवैध खनन की रोकथाम एवं लोकल स्पेशल एक्ट के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सपोटरा थाना पुलिस ने 5 बजरी के भरे ट्रैक्टर ट्रॉली सहित तीन चालकों को गिरफ्तार किया है। सपोटरा थाना अधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि सपोटरा के जोडली पुलिया के पास बनास नदी से अवैध बजरी से भरे पांच ट्रैक्टर और ट्रॉली को ला रहे थे जिसकी सूचना मिलते ही अवैध खनन की रोकथाम को लेकर कार्रवाई की गई है । साथ ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, दो ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में बंटी बैरवा पुत्र हरिलाल बैरवा, शाहिद खान पुत्र आजाद खान और रवि बैरवा पुत्र विश्राम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed