सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News: Jeep overturned after hitting animals on Mandrayal road, two buffaloes died

Karauli News: मंडरायल मार्ग पर पशुओं को टक्कर मारकर पलटी जीप, दुर्घटना में दो भैंस की मौत, दो घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 10 Sep 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
सार

करौली मंडरायल मार्ग पर तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर भैंसों से टकरा गई, जिसमें दो भैंसों की मौत हो गई और दो घायल हो गईं। टक्कर के बाद जीप पलट गई, लेकिन कोई सवारी न होने से बड़ा हादसा टल गया। 

Karauli News: Jeep overturned after hitting animals on Mandrayal road, two buffaloes died
मंडरायल मार्ग पर पलटी जीप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

करौली मंडरायल मार्ग स्थित नवीन चिकित्सालय के पास बीती तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर भैंसों से टकरा गई। दुर्घटना में दो भैंसों की मौत हो गई टक्कर के बाद जीप पलट गई। दुर्घटना के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया।

Trending Videos


हालांकि जीप में अन्य सवारियां नहीं होने के चलते बड़ा हादसा टल गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जीप को मार्ग से हटाकर यातायात सुचारू कराया। इस दौरान मृतक भैंसों के मालिक भी मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन कर मुआवजा की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार करौली मंडरायल मार्ग स्थित नवीन चिकित्सालय के पास एक तेज रफ्तार जीप बीती रात अनियंत्रित होकर भैंसों से टकरा गई। दुर्घटना के बाद जीप पलट गई। दुर्घटना में जीप चालक मौके से फरार हो गया, जबकि दो भैंसों की मौत और दो भैंस घायल हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मार्ग से जीप को हटाकर यातायात सुचारू कराया। ससेडी निवासी भैंस मालिक हुकुम बाई एवं रामराज ने बताया कि रात में 9 बजे के करीब भैंस चराकर आ रहे थे। उस वक्त करौली से जीप आ रही और खड़ी हुई भैंसों को टक्कर मार दी, जिसमें दो भैंसों की मौत हो गई और दो घायल हो गईं। उन्होंने बताया कि भैंसों की मौत होने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed