{"_id":"66e84fa6fff6c3473500305f","slug":"karauli-news-sensation-due-to-finding-the-dead-body-of-a-woman-in-naked-state-in-karanpur-valley-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: करणपुर घाटी में नग्न अवस्था में महिला का शव मिलने से सनसनी, बेटी ने किया हत्या का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: करणपुर घाटी में नग्न अवस्था में महिला का शव मिलने से सनसनी, बेटी ने किया हत्या का खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 16 Sep 2024 09:03 PM IST
विज्ञापन
सार
करणपुर घाटी क्षेत्र में मिली बच्ची ने डरते हुए अपना नाम अमृता बताया और कहा कि उसके पिता और जीजा ने 13 सितंबर की रात को उसकी मां की हत्या की और उसे भी मारने की कोशिश की।
घाटी में कार्रवाई करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
करौली के करणपुर घाटी क्षेत्र में एक नग्न अवस्था में महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। इतना ही नहीं मृतक महिला के साथ उसकी बेटी भी घटनास्थल पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली है, उसे करणपुर कस्बे पहुंचाया गया, जहां उसने पूरी घटना की जानकारी दी।
डरी हुई बालिका ने पूछताछ के बाद अपना नाम अमृता बताया है और अपनी मां का नाम वर्षा और पिता का नाम राजेश बताया है। बालिका ने अपने गांव का नाम बनगांव बताया, लेकिन जिला और राज्य की जानकारी नहीं दे पाई। बालिका के अनुसार 13 सितंबर की रात को उसके पिता और जीजा ने उसकी मां की हत्या की। इसके बाद पिता ने बालिका को इस मासूम बालिका को भी गला दबाकर मारना चाहा। जल्दी में उसे मरा हुआ समझकर फेंक दिया, लेकिन वह किसी तरह से बच गई।
हालांकि जब अमृता नाम की बालिका को खाई से ग्रामीणों ने निकाला तब उन्होंने बालिका को बिछड़ी हुई समझा, लेकिन जब पूछताछ की गई तो उसने इस पूरी घटना का खुलसा किया। इस पूरी घटना के बाद फिलहाल यह बालिका काफी डरी हुई है और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है।
इधर, पुलिस ने मृत महिला का शव करौली जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। बालिका से मिली जानकारी के आधार पर उसके गांव और परिवार की तलाश जारी है।
Trending Videos