सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News: The whole society protested against the theft of Rs 6 lakh from a bike

Karauli News: बाइक से 6 लाख रुपये चोरी, विरोध में सर्व समाज ने किया प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 30 Sep 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
सार

सर्व समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और रकम बरामद करने की मांग की है। 10 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

Karauli News: The whole society protested against the theft of Rs 6 lakh from a bike
विरोध में उतरे सर्वसमाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सूरौठ के जटनगला गांव में घर के बाहर खड़ी मोटरबाइक की डिग्की से 6 लाख रुपये ले जाने की घटना के विरोध में सर्व समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर किया। सर्व समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन का जिला कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और रुपये बरामद करने की मांग की है। 10 दिनों में घटना का खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Trending Videos


भरत सिंह डागुर, लक्ष्मण सिंह आदि ने बताया कि 24 सितंबर को विजय सिंह डागुर निवासी जटनगला पीएनबी बैंक की शाखा से 6 लाख रुपये निकाल कर लाया था। इस दौरान मोटरसाइकिल की डिक्की में रुपये रखे हुए थे। जैसे ही विजय सिंह डागुर ने मोटर बाइक घर के अहाते में खड़ी कर कमरे की चाबी लेने अंदर गया। इस दौरान अज्ञात बदमाश मोटरसाइकिल की डिक्की से 6 लाख रुपए निकाल कर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की एफआईआर उसी दिन सूरौठ थाने में दर्ज कराई गई, लेकिन अभी तक आरोपियों का पता नहीं लगा है। घटना को लेकर क्षेत्र के सर्व समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर जटनगला गांव में सर्व समाज की बैठक भी आयोजित हुई और घटना को लेकर आक्रोश जताया है।

सर्व समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर घटना पर आक्रोश जताया। साथ ही कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंप कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने तथा रुपए बरामद करने की मांग की है। 10 दिन के अंदर घटना का खुलासा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी है। इस दौरान नत्थू सिंह राजावत, देवी सिंह सोलंकी, गजानन जाट, रामनिवास सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed