सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News: Thieves stole 20 quintals of scrap goods lying in a vacant plot, three accused detained

Karauli News : खाली प्लॉट में पड़ा 20 क्विंटल कबाड़ी का सामान चुरा ले गए चोर, तीन आरोपियों को हिरासत में लिया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 01 Dec 2024 06:16 PM IST
विज्ञापन
सार

करौली-मंडरायल मार्ग स्थित शिकारगंज क्षेत्र में एक खाली प्लॉट से कबाड़ी का 20 क्विंटल सामान की चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। करौली कोतवाली पुलिस ने इस कार्रवाई को भरतपुर रेंज आईजी के अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अंजाम दिया।

Karauli News: Thieves stole 20 quintals of scrap goods lying in a vacant plot, three accused detained
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

करौली-मंडरायल मार्ग स्थित शिकारगंज क्षेत्र में एक खाली प्लॉट से कबाड़ी का 20 क्विंटल सामान की चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। करौली कोतवाली पुलिस ने इस कार्रवाई को भरतपुर रेंज आईजी के अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अंजाम दिया।

Trending Videos


28 नवंबर को मनसुखा खटीक ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके खाली प्लॉट से कबाड़ सामान, ट्रक के हिस्से, कमानी सेट, रिम टायर सहित अन्य सामग्री चोरी हो गई थी। इस शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करौली थानाधिकारी सनी कुमार ने बताया कि चोरी के आरोप में दो आरोपी सियाराम माली और पिंटू माली को गिरफ्तार किया गया है, जबकि चोरी का सामान खरीदने वाले एक आरोपी विष्णु को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed