{"_id":"67e77fd198ede32171074f37","slug":"karauli-three-accused-including-two-women-arrested-in-cyber-fraud-karauli-news-c-1-1-noi1387-2776063-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: साइबर फ्रॉड में एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर ठगे 7 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: साइबर फ्रॉड में एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर ठगे 7 लाख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: करौली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 03:32 PM IST
विज्ञापन
सार
जिले की साइबर थाना पुलिस ने गुजरात के राजकोट से एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित को पुलिस और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर उससे लगभग सात लाख रुपये ठग लिए।
करौली: साइबर फ्रॉड में दो महिलाओं सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विस्तार
जिले की साइबर पुलिस ने 2 हजार रुपये की इनामी महिला सहित तीन साइबर अपराधियों को गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अब तक पीड़ित से करीब सात लाख रुपये की ठगी कर चुके हैं। फिलहाल पुलिस उनसे साइबर ठगी से जुड़े अन्य पहलुओं पर पूछताछ कर रही है।
Trending Videos
साइबर थाना अधिकारी हरिराम मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुस्कान हालेपोट्रा मुनाफ भाई (24 वर्ष), आदिल आसिफ भाई हुनानी (28 वर्ष) और दिलीप भाई चोटालिया (22 वर्ष) शामिल हैं। तीनों आरोपियों को गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Karauli News: कैलादेवी में चैत्र लक्खी मेले की तैयारियां पूरी, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त इंतजाम
करौली साइबर थाना अधिकारी हरिराम मीणा ने बताया कि आरोपियों ने करौली जिला मुख्यालय निवासी पीड़ित को अत्यधिक बैंक लेनदेन का हवाला देकर पुलिस और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया। इसके बाद Skype ऐप के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर धोखाधड़ी से पैसे ठग लिए।
पीड़ित ने करौली में पैसे ट्रांसफर करने की कोशिश की, लेकिन ट्रांजेक्शन नहीं हो पाया। इसके बाद उसने जयपुर जाकर अपने बैंक से आरोपियों के खाते में 6,98,476 रुपये ट्रांसफर कर दिए। डिजिटल तरीके से लोगों को ठगने का संगठित अपराध चला रहे आरोपियों को पुलिस ने डिजिटल ट्रैकिंग के जरिए लोकेशन ट्रेस कर राजकोट से गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनके साथ और कौन लोग जुड़ें हैं।