सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Panchayat imposed fine on those who cut moustache and hair for refusing engagement

Rajasthan: सगाई से इनकार करने पर काटे थे मूंछ-बाल, अब पंचायत ने सुनाया फैसला; लगाया 11 लाख का जुर्माना; जानें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 28 Jan 2025 09:27 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: 18 जनवरी को स्टेशन मास्टर युवक के भाई की मूंछ-बाल काटने वालों पर महापंचायत ने 11 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही दो बिचौलियों पर भी एक-एक लाख रुपए का दंड लगाया गया, आइये समझते है क्या था मामला…

Panchayat imposed fine on those who cut moustache and hair for refusing engagement
महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

करौली में सगाई की रस्म से ऐन वक्त पहले शादी से इनकार करना लड़की के परिवार को नागवार गुजरा था। लड़की पक्ष की ओर से स्टेशन मास्टर युवक के परिवार को बंधक बना लिया था। मारपीट के साथ स्टेशन मास्टर युवक के भाई की मूंछ-बाल भी काट दिए थे। नादौती थाना क्षेत्र में हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आया था।

Trending Videos


मामले को लेकर टोडाभीम के करीरी गांव में मीणा समाज की महापंचायत बुलाई गई। महापंचायत में दोनों पक्षों को बुलाया गया। स्टेशन मास्टर युवक के भाई ने बताया की मुझे कमरे में बंद कर दिया गया और रातभर मारपीट की। उसके बाद दाढ़ी-मूंछ और सिर के बाल काट दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सगाई करवाने वाले बिचौलियों को बुलाया गया। बिचौलियों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी महापंचायत को दी। पंचायत ने बिचौलियों से पूछा की आपने लड़के वालों को लड़की दिखाई है या नहीं तो बिचौलियों ने कहा कि हमने खुद ने भी लड़की को नहीं देखा, न ही लड़के वाले को दिखाया था। इधर लड़की पक्ष की ओर से महापंचायत में कोई भी व्यक्ति नहीं पहुंचा। लड़की पक्ष के नहीं पहुंचने पर शाम 4 बजे 21 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया। जिसने एक घंटे की चर्चा के बाद ये फैसला सुनाया।

महापंचायत के सचिव उलूपुरा निवासी मीना ने बताया कि लड़की पक्ष ने घटनाक्रम के बाद जो इकरारनामा किया था कि लड़का पक्ष लड़की पक्ष को 11 लाख रुपए देगा। साथ ही लड़के से कोई भी मीणा समाज का सदस्य शादी नहीं करेगा। इस निर्णय को खारिज कर दिया है।

वहीं लड़की पक्ष में निर्णय करवाने वालों 4 लोगों पर 1100-1100 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इन चार पंचों को 5 साल के लिए पंचायत (जाजम) से बहिष्कृत किया गया। टोडाभीम निवासी रामनिवास की अध्यक्षता में लिए गए इस फैसले के खिलाफ जाने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात कहीं गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed