सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Police arrested another accused in Samay Singh murder case

Karauli: समय सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस का एक्शन, एक और आरोपी चढ़ा हत्थे; पूर्व में 2 की हो चुकी गिरफ्तारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 24 Aug 2024 12:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Karauli: करौली सदर थाना क्षेत्र के गुड़ला गांव में चर्चित समय सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या आरोपी बहादुर गुर्जर निवासी भगतपुरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से घटना में शामिल अन्य आरोपियों को लेकर पूछताछ में जुटी है। 

Police arrested another accused in Samay Singh murder case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

करौली डीएसपी अनुज शुभम ने बताया कि करौली सदर थाना क्षेत्र के गुड़ला गांव में समय सिंह जाटव की हत्या मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बहादुर गुर्जर पुत्र रामसिंह गुर्जर उम्र 45 साल निवासी भगतपुरा थाना सदर करौली को गिरफ्तार किया है। डीएसपी ने बताया कि 13 अगस्त को मृतक की पत्नी ने पुलिस को एफआईआर सौंपी थी।

Trending Videos


एफआईआर में बताया कि 12 अगस्त को गांव के ही कुछ लोग एक राय होकर आए और परिवार के लोगों से जाति सूचक शब्दों के साथ ही लाठी डंडों से हमला बोल दिया। हमले में समय सिंह सहित उसकी पत्नी और दो बेटियां घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए करौली चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान समय सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय और एएसपी शंकर लाल मीणा के निर्देशन में अलग-अलग टीमें गठित की गई। पुलिस टीमों ने लगातार आरोपियों के छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से बचते रहे। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से आरोपी बहादुर गुर्जर निवासी भगतपुरा थाना सदर करौली को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार किए आरोपी से घटना में शामिल अन्य आरोपियों को लेकर पूछताछ में जुटी है। दो आरोपियों की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed