सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli: Officials were absent in Karauli Republic Day celebrations

Karauli: करौली गणतंत्र दिवस समारोह में विवादों की गूंज, राष्ट्रगान में बाधा और अनुपस्थित अधिकारी बने चर्चा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: करौली ब्यूरो Updated Sun, 26 Jan 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
सार

करौली जिले में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण कर सलामी दी। कार्यक्रम में 37 प्रतिभाओं और शहीदों की वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया।

Karauli: Officials were absent in Karauli Republic Day celebrations
गणतंत्र दिवस पर कुर्सियां रही खालीं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

76वां गणतंत्र दिवस ज़िले मे हर्षोल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह करौली के मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम में आयोजित किया गया। समारोह में जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और ध्वज को सलामी दी। इस दौरान एडीएम हेमराज परिडवाल ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया। इस दौरान 37 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिले की शहीदों की वीरांगनाओं को कलेक्टर और अन्य अधिकारियों द्वारा शॉल एवं मिठाई भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, जनप्रतिनिधि सहित जिला स्तरीय अधिकारी और आमजन मौजूद रहे।
Trending Videos


क्षेत्रीय विधायक, नगर परिषद सभापति सहित अन्य अधिकारी रहे लापता
शहर के माथुर स्टेडियम में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सत्ता के विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, सभापति पूनम पचौरी सहित अन्य अधिकारी, कांग्रेस के बड़े नेता स्टेज से गायब दिखे। तब कार्यक्रम के बारे में सभापति से जानकारी ली तो उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि डीएम अपनी मर्जी के मालिक हैं, लोगों से जुड़े किसी भी कार्य को नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाली नजर आईं कुर्सियां
जिला मुख्यालय पर भजनलाल सरकार की गुड गवर्नेंस का नजारा जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में साफ झलका। मुख्य समारोह से कई जिला स्तरीय अधिकारियों ने दूरी बनाए रखी। स्टेज पर ज्यादातर कुर्सियां खाली नजर आईं। ऐसे में यह भी एक चर्चा का विषय बना रहा। खास बात ये है कि जब सरकारी बैठकों और जनसुनवाई में अधिकारी कार्मिक अनुपस्थित रहते हैं तो जिला कलेक्टर 17 सीसी तक का नोटिस दे देते हैं। अब नेशनल कार्यक्रम यानि की गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में घरों पर अवकाश मनाते नजर आये। अधिकारी कार्मिक के खिलाफ जिला प्रशासन क्या एक्शन लेता है?

बीच में रोका गया राष्ट्रगान
इधर जब जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना से मामले की जानकारी ली तो व्यस्त होने की वजह से उन्होंने फोन काट दिया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमराज परिडवाल ने बताया कि अगर ऐसा मामला है तो जानकारी करते हैं। कौन कौन अधिकारी गायब थे। राष्ट्रगान की बात करें तो बीच राष्ट्रगान में बालिका स्कूल की प्रिंसिपल ने खलल डाल दिया। महिला पुलिस ने उसको रोक दिया। उसके बाद पुन राष्ट्रगान चालू करवाया गया। इस मामले में डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए विभाग से कार्रवाई को लेकर जांच के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। शिक्षा अधिकारी ने बताया इंद्रेश शर्मा ने बताया कि जांच की जाएगी उसके बाद जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed