सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Rajasthan water level of Panchana dam is taking terrible form water drainage started by opening three gates

Rajasthan: विकराल रूप ले रहा पांचना बांध का जलस्तर, तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 08 Aug 2024 08:22 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के करौली जिले में स्थित पांचना बांध विकराल रूप धारण कर रहा है। क्योंकि इस बांध में पांच नदियों का पानी आता है। ऐसे में इसका जल स्तर लगातार बढ़ रहा है।

Rajasthan water level of Panchana dam is taking terrible form water drainage started by opening three gates
पांचना बांध का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में इस बार मानसून की बारिश जहां कई क्षेत्रों के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। वहीं, भारी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर से नदी किनारे बसे गांव पर खतरा मंडरा रहा है। साथ ही बांध में पानी भरने के बाद बांध के गेट खोले जा रहे हैं। क्योंकि बांध के गेट खुलने के बाद पानी तेजी से फ्लो होती है तो ऐसे में ग्रामीणों के लिए खतरा और बढ़ जाता है।

Trending Videos


करौली में स्थित पांचना बांध अपना विकराल रूप धारण कर रही है। क्योंकि इस बांध में पांच नदियों का पानी आता है। ऐसे में इसका जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब इसका जलस्तर काफी ऊपर आ गया है तो बांध के तीन गेटों को खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों को चेतावनी
पांचना बांध का जलस्तर 258.25 मीटर पहुंच चुका है। ऐसे में बांध से पानी की निकासी शुरू हो गई है। बांध का गेट नंबर दो, चार और छह खोल दिया गया है, जिससे चार हजार क्सूसेक पानी की निकासी की जा रही है। जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता सुशील गुप्ता के मुताबिक, पांचना बांध के गुरुवार को तीन गेट खोलकर जल निकासी शुरू कर दी गई है। बांध का पानी गंभीर नदी में खोला गया।

उन्होंने बताया कि पांचना बांध से नदी में पानी छोड़ने की स्थिति में समस्त आमजन को सूचित किया जाता है कि गंभीर नदी क्षेत्र के आसपास रहने वाले व्यक्तियों एवं आमजन किसी भी प्रकार का आवागमन न करें। नदी के आसपास रहने वाले सभी आमजन से अपील कर उन्होंने कहा, गंभीर नदी क्षेत्र से दूर रहें, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि व पशुहानि से बचा जा सके। इस संदर्भ में सतर्क एवं सक्रिय रहें, छोटे बच्चों को भी नदी के आसपास न आने दिया जाए।

इन जिलों में जाता है पांचना का पानी
बताते चलें, पांचना बांध के पानी से करौली, सवाईमाधोपुर, बयाना (भरतपुर) में जलापूर्ति होती है। सवाई माधोपुर में पानी का भीषण संकट झेल रहे 35 गांवों की प्यास बुझाने के लिए साल 1978-1979 में तत्कालीन सरकार ने करौली के पास पांच नदियों के संगम स्थल पर बांध निर्माण को मंजूरी दी थी। पांच नदियों को रोककर बनाए जाने के कारण इस बांध का नाम पांचना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed