सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News: Tragic Train Accident Near Hukmikheda Station Claims Lives of Woman and Two Young Children

Karauli News: हुक्मीखेड़ा स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा, ट्रेन की टक्कर से दो मासूमों समेत महिला की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: करौली ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2026 08:13 AM IST
विज्ञापन
सार

करौली में दर्दनाक रेल हादसे ने तीन जिंदगियां छीन लीं। हुक्मीखेड़ा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

Karauli News: Tragic Train Accident Near Hukmikheda Station Claims Lives of Woman and Two Young Children
ट्रेन की टक्कर से दो मासूमों समेत महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के सूरौठ थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में महिला समेत दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। हादसा हुक्मीखेड़ा रेलवे स्टेशन के पास हुआ, जहां तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला और दोनों मासूमों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।



घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर जीआरपी, आरपीएफ और सूरौठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur Factory Fire: पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट अब तक आठ की मौत; घर में चल रहा था अवैध कारखाना
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार समाचार लिखे जाने तक मृत महिला और बच्चों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृतकों के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

तीनों शवों को पोस्टमार्टम और पहचान की कार्रवाई के लिए हिंडौन सिटी जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान और जांच के बाद ही हादसे के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed