सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bundi News: Landlord's son did a disgusting act, raped a seven year old innocent girl and ran away

Bundi News: मकान मालिक के बेटे ने की घिनौनी करतूत, सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करके हुआ फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sat, 14 Sep 2024 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार

बायपास रोड पर किराए के मकान में रह रहे एक परिवार की मासूम बच्ची के साथ मकान मालिक के बेटे द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। बालिका के परिजनों ने बाल कल्याण समिति की सलाह पर महिला थाने में मामला दर्ज कराया है।

Bundi News: Landlord's son did a disgusting act, raped a seven year old innocent girl and ran away
मकान मालिक के बेटे ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र में बायपास रोड स्थित एक मकान में किराए से रह रहे परिवार की 7 वर्षीय बालिका के साथ मकान मालिक के बेटे द्वारा दुष्कर्म किए जाने के बाद बच्ची के माता-पिता ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गुरुवार को मकान मालिक का बेटा घर में उनकी 7 साल की बच्ची को अकेला पाकर उसे बहला-फुसलाकर पास में एक सूनसान जगह पर ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

Trending Videos


घटना के बारे में जानकारी देते हुए बच्ची की मां ने बताया कि बच्ची जब रोती हुई घर आई तो उससे रोने का कारण पूछा लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। बाद में उसे विश्वास में लेकर प्यार दुलार कर जानकारी हासिल की तो इस घिनौनी हरकत का पता चला। इस संबंध में बच्ची के माता-पिता ने बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सीमा पोद्दार से संपर्क किया तो उन्होंने महिला थाने जाकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला थाना अधिकारी आश्मीन बानो ने बताया कि बालिका के माता-पिता के रिपोर्ट पर कार्रवाई की जा रही है। बालिका का मेडिकल मुआयना कराया जाएगा। इस पूरे मामले में महिला थाने अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है, जो आरोपी को पकड़ने के लिए अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही है। एएसपी उमा शर्मा ने बताया कि घटना के बाद पीड़िता के प्राइवेट पार्ट से अधिक ब्लडिंग होने के चलते उसे जिला अस्पताल भी ले जाया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।ला अस्पताल भी ले जाया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed