सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bundi News: Thieves stole cash and jewelery worth 33 lakh from an abandoned house, incident captured in CCTV

Bundi News: सूने मकान पर धावा बोलकर चोरों ने 33 लाख के नकदी और जेवरात पर हाथ साफ किया, घटना सीसीटीवी में कैद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sun, 08 Sep 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
सार

शहर के सदर थाना क्षेत्र के मारुति नगर इलाके के सूने मकान में हुई 33 लाख की चोरी ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर वारदात करते हुए दिखाई दे रहा है, जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

Bundi News: Thieves stole cash and jewelery worth 33 lakh from an abandoned house, incident captured in CCTV
बूंदी में सूने मकान पर चोरों ने किया हाथ साफ
विज्ञापन

विस्तार

शहर में सूने मकान से हुई 33 लाख की चोरी से हड़कंप मच गया है। मामला सदर थाना क्षेत्र के मारुति नगर में एक सूने मकान का है। चोरों ने इस मकान से 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और 4 लाख रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर दिखाई दे रहा है, जो चोरी की वारदात कर रहा है। अब पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
Trending Videos


एएसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि मारुति नगर निवासी सर्वजीत रंगवानी शनिवार को अपने परिवार के साथ किसी निजी काम से बाहर गए हुए थे। वे अपने घर की चाबी अपने परिचित अमर दुर्रानी को देकर गए थे लेकिन रात करीब 11 बजे दुर्रानी ने रंगवानी को फोन पर सूचना दी कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। यह सुनते ही रंगवानी तुरंत घर पहुंचे और देखा कि घर के ताले टूटे पड़े थे। जब वे अंदर गए, तो उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी की जांच करने पर पता चला कि उसमें से अज्ञात चोर 20 तोला सोने के गहने और 4 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में रंगवानी ने बताया कि चोरी हुए सोने के गहनों की कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही चोर 4 लाख रुपये नकद भी चोर चोरी करके ले गए हैं। रंगवानी की रिपोर्ट पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की तफ्तीश सदर थाने के एएसआई ज्ञानेंद्र सिंह कर रहे हैं। वारदात के बाद मारुति नगर के निवासियों में रोष व्याप्त है। वहीं पुलिस ने भी इलाके के लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और अपने आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो उसकी गतिविधि की जानकारी पुलिस को तुरंत दें। 

बूंदी में सूने मकान पर चोरों ने किया हाथ साफ, 33 लाख के गहने और नगदी उड़ा ले गये, घटना सीसीटीवी

सीसीटीवी फुटेज

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed