सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bundi News: Driver took a bus full of passengers amidst strong flow of water, police reprimanded

Bundi News: जान जोखिम में डालकर तेज बहाव के बीच यात्रियों से भरी बस ले गया ड्राइवर, पुलिस ने जमकर लगाई फटकार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: कोटा ब्यूरो Updated Mon, 09 Sep 2024 03:19 PM IST
विज्ञापन
सार

पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से जिले में मेज नदी पूरे ऊफान पर है। इसके बावजूद रोडवेज के एक ड्राइवर ने यात्रियों की जान जोखिम में डालते हुए नदी को पार करने की कोशिश की। रोडवेज चालक की इस हरकत पर पुलिस ने ड्राइवर को जमकर फटकार लगाई।

Bundi News: Driver took a bus full of passengers amidst strong flow of water, police reprimanded
बूंदी में भारी बारिश का दौर जारी
विज्ञापन

विस्तार

पिछले 4 दिनों से जारी बारिश के चलते जिले के नदी-नाले खतरे के निशान पर बह रहे हैं। मौसम विभाग ने भी बूंदी सहित प्रदेश के कई इलाकों में अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। इधर जिले की सबसे बड़ी मेज नदी के ऊफान के कारण स्टेट हाइवे पूरी तरह से बंद हो गया है। ऐसे में राजस्थान रोडवेज की सवारी से भरी बस के ड्राइवर ने ग्रामीणों के लाख मना करने के बाद भी बस को नदी को पार करना शुरू किया। इस बीच नदी को पार करते समय बस पानी के बहाव में एक बार को लहरा गई लेकिन चालक ने बस को पार कर लिया। दूसरे किनारे पर खड़ी पुलिस ने चालक को इस हरकत के लिए जमकर फटकारा और दोबारा इस तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।

Trending Videos


उधर एक अन्य घटना में मांगली नदी में पुलिया पार कर रहा एक बाइक सवार भी पानी के बहाव में बह गया। गनीमत रही कि पुलिया के किनारे पर अटकने से वहां मौजूद युवक ने सवार को बचा लिया वरना हादसा हो सकता था। इसी तरह नमाना क्षेत्र के करर्जुन गांव में भी लापरवाही की तस्वीर सामने आई। यहां पर भी युवक बाइक को तेज बहाव में पार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर बूंदी शहर की दोनों झीलों में लगातार पानी की आवक जारी है। प्रशासन ने नवल सागर और जैत सागर झील के सभी गेटों को खोलकर हजारों क्यूसेक पानी की निकासी की है, जिससे शहर का आधा हिस्सा पूरी तरह से जलमग्न हो चुका है। सड़क से लेकर घरों तक पानी ही पानी देखा जा सकता है। जवाहर कॉलोनी, शास्त्री नगर सहित कई इलाकों में घरों में पानी घुस चुका है, लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं। वही दुगारी में कनक सागर बांध खतरे के निशान पर चल रहा है। बांध का पानी ओवरफ्लो चल रहा है, जिससे गांव में बाढ़ के हालात हो गए हैं। जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा, पुलिस अधीक्षक हनुमान मीणा, विधायक अशोक चांदना पहले ही इस क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed