सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Rahul Gandhi Targets Govt Over Telegram Ban Stop the Show Strike the Paper Leak Mafia

अगला नंबर व्हाट्सएप का है क्या?: टेलीग्राम बैन पर भड़के राहुल गांधी; बोले- दिखावा छोड़िए, माफिया पर वार कीजिए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: हिमांशु सिंह Updated Wed, 17 Jun 2026 03:01 PM IST
विज्ञापन
सार

पेपर लीक को लेकर टेलीग्राम पर संभावित प्रतिबंध की चर्चाओं के बीच विपक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। विपक्ष का कहना है कि लाखों छात्र पढ़ाई के लिए इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं और पेपर लीक रोकने के लिए माफिया पर कार्रवाई होनी चाहिए, छात्रों पर नहीं।

Rahul Gandhi Targets Govt Over Telegram Ban Stop the Show Strike the Paper Leak Mafia
राहुल गांधी, कांग्रेस नेता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

पेपर लीक की घटनाओं को लेकर देशभर में चल रही बहस के बीच टेलीग्राम पर अस्थाई प्रतिबंध की चर्चाओं ने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। इस मुद्दे पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पेपर लीक की जड़ तक पहुंचने के बजाय छात्रों को ही परेशान किया जा रहा है।


राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तंज कसते हुए लिखा कि टेलीग्राम बैन- मोदी सरकार का पेपर लीक रोकने का नया नुस्खा है। यानी चोर को पकड़ने के बजाय, पीड़ित के घर पर ताला लटका दो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुविधा छीन लेना पेपरलीक का समाधान कैसे हुआ?
राहुल गांधी ने आगे लिखा कि लाखों छात्र वर्षों से टेलीग्राम पर पढ़ते हैं - नोट्स, टेस्ट सीरीज़, डिस्कशन, तैयारी। वो सुविधा छीन लेना पेपर लीक का समाधान कैसे हुआ?और यह फूलप्रूफ भी नहीं है- यह देश का हर छात्र जानता है, और पेपर लीक माफिया भी। फिर अगला बैन किसपर लगाएंगे? व्हाट्सएप?
विज्ञापन

 

दिखावे की कोई कमी नहीं होगी
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि परीक्षा के दिन छात्रों की तलाशी होगी। जेबें कैंची से काटी जाएंगी। प्रश्नपत्र वायुसेना से भेजे जाएंगे। दिखावे की कोई कमी नहीं होगी। पर बीमारी की जड़ पर एक वार भी नहीं- क्योंकि पेपर लीक माफिया इसी सरकार की देख-रेख में फल-फूल रहा है, और युवाओं को खून के आंसू रुला रहा है। साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की वह दिखावा छोड़े और माफिया पर कार्रवाई करें। 


ये भी पढ़ें-  Kota: कोटा में राहुल गांधी के दौरे पर भाजपा का हमला, सुनील बंसल बोले- यह सिर्फ राजनीतिक ड्रामा

हाल के वर्षों में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और प्रवेश परीक्षाओं में पेपर लीक के आरोपों को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेरता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed