सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   The daughter left her with no face to show, the woman committed suicide due to depression.

Kota News: बेटी की लव मैरिज ने ली मां की जान, कोटा में डिप्रेशन से एक दिन में दो लोगों ने की आत्महत्या

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Tue, 27 Jan 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Kota News: जिले में मानसिक तनाव के चलते दो लोगों ने अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर शवों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। 

The daughter left her with no face to show, the woman committed suicide due to depression.
अलग अलग कारण के चलते दो लोगों को किया सुसाइड
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में मानसिक तनाव (डिप्रेशन) के कारण एक नर्सिंगकर्मी और एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए। ये घटनाएँ शहर के बोरखेड़ा और आर के पुरम थाना क्षेत्रों में सामने आई हैं। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है।

Trending Videos


पहली घटना  
बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में नर्सिंगकर्मी अभिषेक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह जेकेलोन अस्पताल में कार्यरत था और मूल रूप से बारां जिले के कोटड़ी का रहने वाला था। मृतक पिछले चार महीने से बोरखेड़ा के बालाजी आवास कॉलोनी में किराए से रह रहा था। जानकारी के अनुसार, अभिषेक कुछ दिन पहले पत्नी और बेटी के साथ गांव गया था, लेकिन सोमवार को अकेला लौट आया। सुबह पिता द्वारा फोन करने पर जब उसने कॉल नहीं उठाई, तो पड़ोसियों की मदद से पता चला कि उसने फांसी लगाई है। मृतक के चचेरे भाई धर्मेंद्र ने पुलिस में रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: विधानसभा के सामने तेज रफ्तार थार ने मचाया कहर, चार वाहनों को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

महिला ने दी जान 
आर के पुरम थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय महिला सीमा नायक ने मानसिक तनाव के कारण अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला रोजड़ी इलाके की रहने वाली थी और लकवे से पीड़ित थी। एएसआई बृजराज सिंह ने बताया कि महिला के पति श्यामलाल ड्राइवर हैं। बड़ी बेटी ने डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी, जिसके बाद महिला तनाव में रहने लगी और अक्सर घर में ही रहती थी। इसी कारण उसके शरीर के एक हिस्से में लकवा भी आ गया। महिला ने सुबह अपने कमरे में फांसी लगाई। परिजनों का कहना है कि महिला अक्सर कहती थी, “बेटी ने मुंह दिखाने लायक भी नहीं छोड़ा।” महिला के बेटे की सगाई हो चुकी थी और अप्रैल में उसकी शादी होने वाली थी। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed