सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Rajasthan News: MP Manju Sharma attacks Congress during her visit to Kota; also takes aim at Priyanka Gandhi

Rajasthan News: सांसद मंजू शर्मा का कांग्रेस पर हमला; प्रियंका गांधी को शर्म आनी चाहिए... क्यों कहा ऐसा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Kota News: कोटा प्रवास पर सांसद मंजू शर्मा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि बिल का समर्थन नहीं करना महिलाओं के हितों के खिलाफ है।

Rajasthan News: MP Manju Sharma attacks Congress during her visit to Kota; also takes aim at Priyanka Gandhi
बीजेपी सांसद मंजू शर्मा का कांग्रेस पर आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जयपुर से बीजेपी की लोकसभा सांसद मंजू शर्मा बुधवार को कोटा प्रवास पर रहीं। कोटा पहुंचने पर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास नहीं होने के मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

Trending Videos

 
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस को घेरा
सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि महिलाओं के लिए लाया जा रहा यह बिल किसी पार्टी के लिए नहीं था, बल्कि देश की महिलाओं को सम्मान दिलाने वाला बिल था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इस बिल का समर्थन नहीं करके यह साबित कर दिया है कि वह महिलाओं को आगे नहीं आने देना चाहती और हमेशा उन्हें पीछे ही रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं कांग्रेस की इस चाल को समझ गई हैं और इसका नतीजा कांग्रेस को आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विपक्षी दलों की महिलाओं को लेकर दिया बयान
मंजू शर्मा ने कहा कि आज भी विपक्षी दलों की कई महिलाएं इस बिल का समर्थन कर रही हैं। हालांकि उनका कहना था कि वे महिलाएं सामने नहीं आना चाहतीं। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि यदि यह बिल पास होता तो यह महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता।
 
उन्होंने यह भी कहा कि यदि ऑफ द रिकॉर्ड भी उनसे बात की जाए तो वे इस बिल का समर्थन ही करेंगी। जब सांसद से उन विपक्षी दलों की महिलाओं के नाम पूछे गए तो उन्होंने कहा कि यह मुझे आपको बताने की जरूरत नहीं।

पढ़ें- Udaipur: डोटासरा का BJP पर तीखा हमला, कहा- भाजपा अपने अंदरूनी झगड़े सुलझाए; रिफाइनरी हादसे को बताया गंभीर चूक
 
प्रियंका गांधी पर जताई नाराजगी
सांसद मंजू शर्मा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एक महिला होने के नाते यह बिल पास नहीं होने के बावजूद भी प्रियंका गांधी हंसती हुई नजर आईं।
 
उन्होंने कहा कि यह बड़ी शर्म की बात है कि वह भी देश की महिलाओं के साथ खड़ी नहीं हैं। साथ ही आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी ने एक महिला होने के नाते इस बिल को समझा भी नहीं और इसका विरोध कर दिया।
 
बयान के बाद राजनीतिक हलचल की संभावना
सांसद मंजू शर्मा के इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम और महिला प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर सियासी बयानबाजी तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed