{"_id":"69e5e39067b2746d2e00eea7","slug":"bear-attacks-thermal-worker-employees-angry-kota-news-c-1-1-noi1391-4188016-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: थर्मल प्लांट में भालू का हमला, कर्मचारी पर मारा झपट्टा, कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल गहराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: थर्मल प्लांट में भालू का हमला, कर्मचारी पर मारा झपट्टा, कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल गहराए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
सार
कोटा थर्मल प्लांट परिसर में भालू के हमले से कर्मचारियों में दहशत फैल गई है। अचानक हुए हमले में एक कर्मचारी बाल-बाल बचा, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
भालू ने कर्मचारी पर किया हमला
विज्ञापन
विस्तार
जिले के थर्मल प्लांट परिसर में एक भालू के हमले से हड़कंप मच गया। हमले में एक कर्मचारी बाल-बाल बच गया, लेकिन घटना के बाद प्लांट में काम कर रहे अन्य कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया है। कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है।
जानकारी के अनुसार कुन्हाड़ी निवासी नितिन मिश्रा जो थर्मल प्लांट की यूनिट-2 के फायरिंग प्लांट में ऑपरेटर हैं, ड्यूटी के दौरान ऑपरेटर रूम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए भालू ने उन पर हमला कर दिया। नितिन ने बताया कि जैसे ही उन्होंने पीछे मुड़कर देखा, भालू ने उनके चेहरे पर पंजे से वार किया।
ये भी पढ़ें: Rajasthan Crime: फसल का हिस्सा लेने के लिए सगी बहन को बुलाया, फिर कुल्हाड़ी से काटा सिर, मौके पर मौत
शोर मचाने पर अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पत्थर फेंककर भालू को भगाया। इसके बाद नितिन की जान बच सकी। घटना के बाद कर्मचारियों में आक्रोश है और उन्होंने प्रबंधन व प्रशासन को इसकी जानकारी दी है। कर्मचारियों का कहना है कि थर्मल प्लांट परिसर में अक्सर जंगली जानवरों की आवाजाही रहती है। पहले भी भालू और तेंदुए देखे जा चुके हैं लेकिन सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
इस संबंध में पहले राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम के संयुक्त निदेशक (कार्मिक) हरिओम अवस्थी की ओर से परिपत्र जारी कर कर्मचारियों को शाम के समय अंधेरे इलाकों में समूह में जाने की सलाह दी गई थी। इसके बावजूद घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Trending Videos