सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Cash Worth Lakhs Recovered from Car During Checkpoint Blockade in Kota; Police Stunned

Rajasthan News: कोटा में नाकाबंदी में कार से लाखों रुपये की नकदी बरामद, नोटों की गड्डियां देख पुलिस भी चौंकी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Kota News: कोटा में कनवास थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार से 46 लाख 77 हजार 860 रुपये बरामद किए। दस्तावेज नहीं मिलने पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। नकदी और कार जब्त कर जांच जारी है।

Cash Worth Lakhs Recovered from Car During Checkpoint Blockade in Kota; Police Stunned
कार से पुलिस ने बरामद की लाखों रुपये की नकदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान की कोटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक कार से 46 लाख 77 हजार 860 रुपये की नकदी बरामद की है। इस मामले में कार में सवार दो लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के पास नकदी से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। यह कार्रवाई ग्रामीण क्षेत्र की कनवास थाना पुलिस द्वारा की गई है।

Trending Videos

 
ऑपरेशन क्लीनस्वीप के तहत चल रही थी नाकाबंदी
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में ‘ऑपरेशन क्लीनस्वीप’ चलाया जा रहा है। इसके तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत एनएच-52 पर कनवास तिराया मोरूकला के पास नाकाबंदी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
संदिग्ध कार को रोकते ही भागने का प्रयास
नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार झालावाड़ की तरफ से आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकवाया तो चालक और उसके साथी ने भागने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।
 
तलाशी में डिब्बे से मिली नकदी
कार की तलाशी लेने पर पुलिस को एक डिब्बा मिला, जिसमें 500, 200 और 100 रुपये के नोट रखे हुए थे। गिनती करने पर कुल राशि 46 लाख 77 हजार 860 रुपये निकली। जब पुलिस ने दोनों आरोपियों से रकम के संबंध में पूछताछ की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
 
दस्तावेज नहीं मिलने पर नकदी और कार जब्त
नकदी से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने के बाद पुलिस ने धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 में राशि जब्त की है। नकदी परिवहन में प्रयुक्त कार को भी आवश्यक दस्तावेज पूरे नहीं होने पर जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने नकदी जब्ती की सूचना आयकर विभाग और जीएसटी विभाग को भी दे दी है।

पढ़ें- नीमराना में मजदूरों का हंगामा: पत्थरबाजी में कांच टूटे, पुलिस तैनात; मांगों को लेकर कंपनी गेट पर डटे 250 कामगार
 
उत्तर प्रदेश के दो आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने आगरा उत्तर प्रदेश निवासी शैलेन्द शर्मा और झांसी निवासी अभयराज सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों से नकदी के स्रोत और उपयोग को लेकर पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस रकम को लेकर हवाला से जुड़ी आशंका भी जताई जा रही है।
 
नोटों का पूरा ब्यौरा भी सामने आया
पुलिस के अनुसार कार से 500 रुपये के 7250 नोट, 200 रुपये के 3000 नोट, 50 रुपये के 51 नोट और 10 रुपये का 1 नोट बरामद किया गया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed