कोटा में बीएससी छात्र ने की आत्महत्या: मां ने लगाई खाना खाने के लिए आवाज, बेटा टीन शेड से लटका मिला
कोटा में बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र अनिल ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कमरे में टीन शेड से लटका मिला। परिजनों के अनुसार वह लंबे समय से परेशान था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है, फिलहाल कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
कोटा में बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र अनिल ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कमरे में टीन शेड से लटका मिला। परिजनों के अनुसार वह लंबे समय से परेशान था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है, फिलहाल कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कोटा जिले में बीएससी सेकंड ईयर के छात्र ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक छात्र की पहचान अनिल के रूप में हुई है, जो कि अपने कमरे में ही टीन शेड की एंगल पर लटका मिला। वहीं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेडिकल काॅलज अस्पताल की मोर्चेरी में रखवाया है। ये घटना शहर के आर के पुरम थाना इलाके के रोजड़ी क्षेत्र में सामने आई है। वहीं पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।
खाना खाने के लिए मां गई थी कमरे में
परिजनों ने बताया कि सभी लोग शादी में गए थे। घर पर अनिल और उसकी मां ही मौजूद थे। घटना के समय मां रसोई में खाना बना रही थी और अनिल को खाना खाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद कमरे में जाकर देखा तो अनिल टीन शेड से लटका मिला। इसके बाद शोर मचाने पर पड़ौसी आए और अनिल को नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनिल के पिता ने खेती लीज पर ले रखी है। वहीं उसका भाई सुनील जयपुर में जाॅब करता है। वहीं आरके पुरम थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है।
ये भी पढ़ें- कोटा में 43 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा, पाकिस्तान और दुबई तक जुड़े तार
आरके पुरम थाना एएसआई राजेंद्र सांखला ने बताया कि छात्र अनिल बीएससी का छात्र था, जो कि पढ़ाई के साथ जाॅब भी करता था। परिजनों ने पुलिस का बताया कि पिछले काफी समय से अनिल परेशान था और वो घर पर किसी से सही से बात भी नहीं कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम करवाया है। युवक के बड़े भाई सुनील ने बताया कि छोटा भाई अनिल पढ़ाई के साथ दो माह पहले तक प्राइवेट जाॅब भी करता था। परिजनों का कहना है कि अनिल हमेशा अपने भविष्य को लेकर काफी परेशान रहता था। कुछ समय पहले वो अहमदाबाद में इंटरव्यू देकर भी आया था।

कमेंट
कमेंट X