सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   CM Bhajanlal Sharma Pays Tribute to Former Minister Late Hemsingh Bhadana

Kotputli: पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री भी रहे मौजूद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली बेहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Sun, 08 Feb 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Kotputli: पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा के गांव बघेरी कलां पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी सहित केंद्रीय व राज्य स्तरीय मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किया।  

CM Bhajanlal Sharma Pays Tribute to Former Minister Late Hemsingh Bhadana
पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि देते सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को खैरथल-तिजारा जिले के गांव बघेरी कलां पहुंचे। उन्होंने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोकसंतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।
Trending Videos




जनसेवा और योगदान को किया स्मरण
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि स्व. हेमसिंह भड़ाना का सार्वजनिक जीवन जनसेवा, सामाजिक उत्थान और क्षेत्रीय विकास को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि भड़ाना का योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा तथा उनका निधन राजनीति और समाज दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी दी श्रद्धांजलि
इस अवसर पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी भी बघेरी कलां पहुंचीं। उन्होंने स्व. हेमसिंह भड़ाना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भड़ाना का राजनीतिक और सामाजिक योगदान प्रदेश के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा और उनके कार्य आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे।

केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय मंत्री रहे मौजूद
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव तथा राजस्थान सरकार में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा भी उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने दिवंगत पूर्व मंत्री के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इनके अलावा कार्यक्रम में विधायक बानसूर देवी सिंह शेखावत, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, पूर्व विधायक रामहेत यादव, पूर्व विधायक जयराम जाटव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।  

ये भी पढ़ें:  'खेजड़ी आंदोलन की चिंगारी सुलगा रहे कुछ लोग' केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी का दावा

क्षेत्रीय विकास में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
नेताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने कहा कि स्व. हेमसिंह भड़ाना ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्रीय विकास, शिक्षा, सामाजिक न्याय और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने सदैव आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता दी और समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed