{"_id":"6a049b87ff9a843d4400c489","slug":"husband-axes-wife-to-death-in-kotputli-locks-body-in-house-and-leaves-for-khatu-shyam-darshan-kotputli-behror-news-c-1-1-noi1440-4278602-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotputli-Behror News: कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर खाटूश्यामजी चला गया पति, तीन दिन बाद बदबू आने पर खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotputli-Behror News: कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर खाटूश्यामजी चला गया पति, तीन दिन बाद बदबू आने पर खुला राज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
Published by: कोटपुतली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
सार
महतावास गांव में एक पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी और शव को घर में बंद कर दर्शन करने खाटूश्यामजी चला गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक मोनिका फ़ाइल फ़ोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले के मांडण थाना क्षेत्र के महतावास गांव में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद शव को घर में बंद कर दिया और फरार हो गया। हत्या के बाद आरोपी ट्रेन से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए चला गया। तीन दिन बाद घर से बदबू आने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ।
Trending Videos
नीमराणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मांडण थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि महतावास गांव में एक महिला की हत्या कर आरोपी पति फरार हो गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी कपिल सेन ने 7 मई की रात अपनी पत्नी मोनिका (36) की सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को कमरे में बंद किया और गांव छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
10 मई को पड़ोसियों ने घर से तेज बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाया तो अंदर बेड पर मोनिका का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। कमरे की दीवारों और जमीन पर भी खून के निशान मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नीमराना सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
ये भी पढ़ें: Dungarpur News: प्रेम प्रसंग को लेकर भड़का विवाद, गुस्साए लोगों ने युवक के परिवार के दो मकानों में लगाई आग
घटना के बाद से फरार आरोपी कपिल सेन मंगलवार को गांव लौटा तो पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर शक होने की बात कहते हुए हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार दंपती के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
मृतका के भाई पवन सेन निवासी घीलोठ ने 10 मई को मांडण थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि मोनिका और उसकी बहन भारती की शादी 30 नवंबर 2009 को महतावास गांव निवासी दो भाइयों कपिल और गजेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों बहनों को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।
परिजनों का आरोप है कि कपिल शराब पीने का आदी था और मोनिका के साथ मारपीट करता था। परेशान होकर मोनिका अपनी दो बेटियों के साथ हरियाणा के कापड़ीवास, रेवाड़ी में रहने लगी थी और फैक्ट्री में काम करती थी। हालांकि पारिवारिक कार्यक्रमों के चलते वह गांव आती-जाती रहती थी। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।