{"_id":"6a00a6272a912d368f0f0bd1","slug":"villagers-protest-at-roadwal-toll-plaza-in-neemrana-demand-toll-free-access-traffic-hit-on-sh-111-kotputli-behror-news-c-1-1-noi1440-4265225-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: टोल फ्री करने की मांग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हाईवे पर वाहनों की लगी लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: टोल फ्री करने की मांग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हाईवे पर वाहनों की लगी लंबी कतारें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
Published by: कोटपुतली ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
सार
Rajasthan News: नीमराणा के रोडवाल टोल प्लाजा पर टोल फ्री की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। स्टेट हाईवे-111 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
रोडवाल टोल प्लाजा पर टोल फ्री की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नीमराणा क्षेत्र के रोडवाल टोल प्लाजा पर रविवार को स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा। टोल फ्री की मांग को लेकर माजरा गांव सहित आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में टोल प्लाजा पर पहुंच गए और विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे-111 पर टोल गेट के सामने वाहन खड़े कर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
कई घंटे रहा जाम
जाम और हंगामे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन लंबे समय तक सड़क पर फंसे रहे। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर जाम खुलवाने और यातायात बहाल करवाने की कोशिश की।
टोल फ्री करने के लिए प्रदर्शन हुआ
ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय लोगों से बार-बार टोल वसूला जा रहा है, जबकि क्षेत्रवासियों को राहत या टोल फ्री सुविधा मिलनी चाहिए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि रोजाना आवागमन करने वाले स्थानीय निवासियों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। इसी मांग को लेकर ग्रामीणों ने टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करते हुए टोल वसूली भी कुछ समय के लिए बंद करवा दी।
ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक हुई
प्रदर्शन के दौरान टोल कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण बन गया, हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश कर स्थिति को संभाल लिया। एहतियात के तौर पर मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।
ये भी पढ़ें- ये कैसा सिस्टम? एंबुलेंस में खत्म हुई ऑक्सीजन, स्ट्रेचर पर तड़पते युवक ने तोड़ा दम; बेबस हुए घरवाले
टोल में राहत नहीं दी गई तो होगा आंदोलन
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि स्थानीय लोगों को टोल में राहत नहीं दी गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उनका कहना है कि पहले भी कई बार प्रशासन और टोल प्रबंधन को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है।
फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों से वार्ता कर समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं पुलिस की मौजूदगी में धीरे-धीरे यातायात को सुचारु करवाया गया। रोडवाल टोल प्लाजा पर हुए इस विवाद के कारण पूरे क्षेत्र में लंबे समय तक यातायात प्रभावित रहा।
Trending Videos