{"_id":"6a05cc3e431da420d80d43fb","slug":"alwar-newborn-baby-found-crying-in-well-police-investigation-tijara-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: कुएं में रोती मिली नवजात बच्ची, 24 घंटे बाद भी नहीं चला माता-पिता का पता; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: कुएं में रोती मिली नवजात बच्ची, 24 घंटे बाद भी नहीं चला माता-पिता का पता; जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
सार
अलवर के तिजारा क्षेत्र में एक सूखे कुएं से नवजात बच्ची मिलने का मामला सामने आया है। राहगीरों ने रोने की आवाज सुनकर बच्ची को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। बच्ची फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
नवजात बच्ची का इलाज जारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अलवर के तिजारा क्षेत्र में बीती सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया। पालपुर रोड पर एक सूखे कुएं में रोती हुई नवजात बच्ची मिली। स्थानीय लोगों की त्वरित सूझबूझ और साहस से बच्ची सकुशल बाहर निकाली गई। लेकिन इस घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी बच्ची के माता-पिता का पता नहीं चल पाया है।
घटना के अनुसार, पालपुर रोड से गुजर रहे राहगीरों ने कुएं से रोने की आवाज सुनी। झांकने पर उन्होंने नीचे एक नवजात बच्ची को पड़ा देखा। तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने रस्सियां और अन्य सामग्री जुटाकर एक युवक को कुएं में उतारा। युवक ने बच्ची को तोलिए में लपेटकर अपने गले में बांधा और उसे ऊपर ले आया।
ये भी पढ़ें- Rajasthan: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क पर एटीएस का बड़ा एक्शन, 20 जिलों में छापेमारी; 60 संदिग्धों से की पूछताछ
बाहर लाकर देखा गया तो बच्ची पूरी तरह स्वस्थ थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने कब्जे में लेकर तिजारा अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल बच्ची अस्पताल में भर्ती है, जहां डॉक्टर उसके स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। डॉक्टर यह भी पता लगाने में जुटे हैं कि बच्ची कितने दिन या घंटे पहले जन्मी थी।
जानें पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि बच्ची को कुएं में किसने फेंका और उसके माता-पिता कौन हैं, यह पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक किसी भी व्यक्ति की तरफ से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
बच्ची के स्वास्थ्य प्राथमिक जांच के बाद उसे अलवर रेफर कर दिया गया है। इसके साथ ही बच्चों की देखरेख करने वाली अन्य संस्थाओं को भी सूचित किया जाएगा। यह घटना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है। बच्ची की सेहत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
Trending Videos